हमसे जुड़े

Follow us

19.9 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home खेल World Cup 202...

    World Cup 2023: पिच साजिश को लेकर गावस्कर ने कह दी बड़ी बात, पाकिस्तान में मच गई खलबली!

    world cup 2023
    World Cup 2023: पिच साजिश को लेकर गावस्कर ने कह दी बड़ी बात, पाकिस्तान में मच गई खलबली!

    मुम्बई (एजेंसी)। world cup 2023: महान बल्‍लेबाज सुनील गावस्कर ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल खेले गये विश्वकप के पहले सेमीफाइनल पिच की साजिश की बात मूखार्तापूर्ण करार दिया है। मुकाबले के बाद गावस्‍कर ने कहा, ‘जो भी मूर्ख पिच बदलने की बात कर रहे हैं, मुझे उम्‍मीद है कि वे चुप होंगे और भारत को निशाना बनाना बंद करेंगे। पिच बदलाव की बातें मत करो। यह दोनों टीम के लिए थी। उन्होंने कहा, ‘दूसरा सेमीफाइइनल अभी हुआ नहीं है और वे अहमदाबाद में पिच बदलाव की बात कर रहे हैं।

    India vs Australia World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल मैच… टीम इंडिया को पीएम मोदी ने दिया ये बड़ा सरप्राइज!

    world cup 2023
    World Cup 2023: पिच साजिश को लेकर गावस्कर ने कह दी बड़ी बात, पाकिस्तान में मच गई खलबली!

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भी बाद में स्पष्ट किया कि सतह में बदलाव से पहले स्वतंत्र पिच सलाहकार एंडी एटकिंसन को विश्वास में लिया गया था। परिषद ने कहा, ‘अंत समय में पिच बदलाव सामान्य प्रक्रिया है क्‍योंकि इस तरह का टूनार्मेंट लंबा होता है और पहले भी यह कई बार हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन हमारे मेजबान के साथ मिलकर आयोजन स्थल क्यूरेटर की सिफारिश पर किया गया था। आईसीसी ने कहा एटकिंसन हमारे स्‍वतंत्र पिच सलाहकार हैं और उन्‍हें बदलाव की जानकारी थी।

    आईसीसी ने कहा, ‘आईसीसी के स्वतंत्र पिच सलाहकार को बदलाव के बारे में बताया गया था और उनके पास यह मानने का कोई कारण नहीं है कि पिच अच्छा नहीं खेलेगी। आईसीसी विश्‍वकप में खेल परिस्थितियों के अनुसार मेजबान एसोसिएशन को पिच को चुनने और तैयार करने की जिम्‍मेदार है और ऐसी कोई जरूरी नहीं है कि नॉकआउट मैच ताजा पिचों पर ही खेले जाएं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here