हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 3, 2026
More

    JDU Candidate Second List: जदयू ने जारी की 44 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

    Bihar Assembly Elections

    JDU Candidate Second List: पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल जनता दल (यूनाइटेड) ने गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इस सूची में कुल 44 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। इससे एक दिन पहले, बुधवार को पार्टी ने 57 उम्मीदवारों की पहली सूची सार्वजनिक की थी। Bihar Assembly Elections

    नई सूची के अनुसार, रुपौली सीट से कलाधार मंडल, धमदाहा से मंत्री लेसी सिंह को फिर से टिकट मिला है। इसके अलावा, फुलपरास से शीला मंडल, कदवा से दुलालचंद गोस्वामी, बरारी से विजय सिंह निषाद, गोपालपुर से बुलो मंडल, सुल्तानगंज से ललित नारायण मंडल, और चकाई से मंत्री सुमित कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

    इसके साथ ही झाझा से दामोदर रावत, नवादा से विभा देवी, बेलागंज से मनोरमा देवी, रफीगंज से प्रमोद कुमार सिंह, और नबीनगर से पूर्व सांसद आनंद मोहन के पुत्र चेतन आनंद को टिकट दिया गया है। वहीं घोसी से ऋतुराज कुमार, जहानाबाद से चंद्रेश्वर चंद्रवंशी, कुर्था से पप्पू कुमार वर्मा, नोखा से नागेंद्र चंद्रवंशी, और चैनपुर से मंत्री जमा खान चुनावी मैदान में उतरेंगे। काराकाट से महाबली सिंह तथा कहलगांव से शुभानंद मुकेश को उम्मीदवार बनाया गया है।

    सीट बंटवारे का समीकरण | Bihar Assembly Elections

    एनडीए ने हाल ही में बिहार चुनाव के लिए सीटों का औपचारिक बंटवारा घोषित किया था। इस समझौते के तहत:

    • जदयू और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) — 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।
    • लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें मिली हैं।
    • पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 6-6 सीटें दी गई हैं।

    बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर, दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। Bihar Assembly Elections