हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान मुख्य बाजार स...

    मुख्य बाजार से दिनदहाड़े बाइक चोरी

    Kairana News
    sanketik photo

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जंक्शन शहर के मुख्य बाजार से दिनदहाड़े बाइक चोरी हो गई। बाइक मालिक की ओर से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जंक्शन पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार तरुण कुमार सोनी (43) पुत्र दर्शन लाल सोनी निवासी पुरानी खुन्जा, जंक्शन ने लिखित रिपोर्ट पेश की कि वह 12 नवम्बर को दीपावली के दिन अपनी मोटर साइकिल नम्बर आरजे 31 एसजे 2867 पर सवार होकर मुख्य बाजार पहुंचा। दोपहर करीब 12.40 बजे उसने पुरानी नगर पालिका के पीछे पार्किंग में रूद्रा सर्जिकल के पास मोटर साइकिल हैण्डल लॉक लगाकर खड़ी कर दी। Hanumangarh News

    बाजार में जरूरी कार्य करने के बाद दोपहर 1.20 बजे वापस घर जाने के लिए पार्किंग में आया तो मोटर साइकिल वहां पर नहीं थी। उसने मोटर साइकिल की काफी खोजबीन व पूछताछ की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। मूल आरसी, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र वगैरा मोटर साइकिल की किट में रखे हुए थे। कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी मोटर साइकिल चोरी कर ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मोटर साइकिल चोरी कर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। तफ्तीश हैड कांस्टेबल राजकुमार सिहाग के सुपुर्द की गई। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– Rajasthan Election 2023: कम किराए में होगा इलैक्ट्रिक बस से जयपुर से दिल्ली का सफर : नितिन गडकरी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here