अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। कुलदीप बिश्नोई के भाजपा में शामिल होने के बाद गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मंत्री विज ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई ने अच्छा किया कि उन्होंने कांग्रेस जैसी गंदी पार्टी को छोड़ दिया। कुलदीप बिश्नोई भाजपा में शामिल हो गए हैं, उनका स्वागत है। गृहमंत्री अनिल विज ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी से इडी द्वारा की गई पूछताछ पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मोदी राज में गलत काम करने वालों का खौफजदा होना लाजमी है। जिन्होंने गलत काम किए ही नहीं, उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। बता दें कि वीरवार को दिल्ली में कुलदीप बिश्नोई ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम मनोहर लाल और प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। वे पार्टी के मुख्यालय में पत्नी रेणुका बिश्नोई के साथ पहुंचे थे। यहां दोनों ने पार्टी की सदस्यता ली है। (Ambala News)
ताजा खबर
डबवाली के इंद्रजीत कक्कड़ इन्सां ने 37वीं बार दिखाई ऐसी इंसानियत
डबवाली। ब्लॉक डबवाली के श...
कैबिनेट मंत्री ने सुनाम को दिया 53.28 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का तोहफा
पंजाब सरकार पूरे प्रदेश क...
Sheesh Mahal: शीश महल में पंजाब सखी शक्ति क्राफ्ट मेले में लजीज व्यंजनों ने दर्शकों को लुभाया
पटियाला (सच कहूँ/नरेन्द्र...
Sirsa Crime News: सरसा में 2 कनाल जमीन के झगड़े में परिवार के बीच खून की होली, 2 की हत्या
गांव खोखर में जमीन के झगड़...
ब्लूमिंग बड्स स्कूल में हुआ मेधोत्सव समारोह आयोजित, मेधावियों को किया सम्मानित
फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)...
रामजीलाल कश्यप के भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर बांटी मिठाईयां
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
काशीपुर के रंगोत्सव में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी
देहरादून (एजेंसी)। उत्तरा...















