हमसे जुड़े

Follow us

18.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा भाजपा-जजपा गठ...

    भाजपा-जजपा गठबंधन मिलकर लड़ेगा ऐलनाबाद उपचुनाव: धनखड़

    BJP-JJP alliance sachkahoon

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा है कि ऐलनाबाद उपचुनाव पार्टी अपनी गठबंधन सहयोगी जननायक जनता पार्टी के साथ मिलकर लड़ेगी। धनकड़ ने उपचुनाव को लेकर आज यहां पार्टी कार्यालय में पार्टी की सिरसा जिले की कोर कमेटी की बैठक बुलाई और उपचुनाव चुनाव को लेकर फीडबैक लिया। बैठक में प्रदेश महामंत्री वेदपाल, मोहनलाल बडौली, संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू, सांसद सुनीता दुग्गल और जिलाध्यक्ष आदित्य चौटाला समेत कोर ग्रुप के सभी प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक के बाद धनकड़ ने कहा कि ऐलनाबाद उपचुनाव को लेकर पार्टी के सिरसा जिले के कोर ग्रुप के साथ बैठकर रुपरेखा और तैयारियों से जुड़े विषय पर चर्चा की है।

    उपचुनाव भाजपा-जजपा गठबंधन साथ मिलकर लड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश पार्टी ने चुनाव को लेकर चेयरमैन एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को प्रभारी नियुक्त किया गया है और इनके सहयोगी के नाते विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा, विधायक कमल गुप्ता, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कम्बोज को जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेशा भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आगामी तीन अक्टूबर को यहां हरियाणा निवास में पार्टी ने चुनाव समिति की बैठक बुलाई है जिसमे आगामी तैयारियों और उम्मीदवार के नामों को लेकर बातचीत होगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।