हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी राज्यसभा में ...

    राज्यसभा में भाजपा नेता बोले-एटीएम में धोखाधड़ी बंद हो

    Kaithal News
    Kaithal News : साइबर ठगों ने टेलीग्राम ग्रुप्स में टास्क देने के नाम पर युवक से लुटे 53 लाख रूपये

    साइबर अपराध पर कार्रवाई की मांग | Delhi News

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राज्यसभा में बुधवार को सदस्यों ने एटीएम में घोखाधड़ी और साइबर अपराध को राकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की सरकार से मांग की। भारतीय जनता पार्टी के राम कुमार वर्मा नें कहा कि डिजीटल माध्यमों से प्रगति हुई है लेकिन अपराध की घटनाओं में भी वृद्धि हुयी है। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक की रिपोर्ट में अपराध में वृद्धि की बात कही गयी है। उन्होंने कहा कि एटीएम में पैसा निकालने के लिए पिन का उपयोग होता है। पिन के साथ ओटीपी व्यवस्था शुरू किया जाता है तो इससे अपराध में कमी हो सकती है। (Delhi News)

    भाजपा के ही शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि आनलाइन प्लेटफार्म से साइबर अपराधी लोगों को बैंक खातों को लेकर कॉल करते हैं और तरह-तरह की जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करते हैं। कई बार तो वे बैंक खाते निष्क्रिय करने तक की धमकी देते हैं। उन्होंने कहा कि कई बार क्रेडिट कार्ड की सीमा से अधिक पैसे निकाल लिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जानी चाहिए और जिन उपभोक्ताओं के पैसे निकलते हैं उन्हें पैसा वापस लौटाया जाना चाहिए। (Delhi News)