हमसे जुड़े

Follow us

14.6 C
Chandigarh
Friday, February 20, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी उपचुनावों में...

    उपचुनावों में भाजपा ने लहराया परचम, 59 में से जीती 40 सीटें

    BJP sweeps the by-elections, winning 40 seats out of 59

    नयी दिल्ली l बिहार विधानसभा के साथ 11 राज्यों की 59 विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) (BJP in the by-election) ने मंगलवार को अपना परचम लहराते हुए शानदार तरीके से 40 सीटें अपने नाम कर ली। जबकि कांग्रेस को केवल 12 सीटों पर संतोष करना पड़ा है।

    चुनाव आयोग की तरफ मंगलवार देर रात जारी उपचुनाव के नतीजों के अनुसार। भाजपा ने मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर हुए उपचुनावों में से 19 सीटों पर जीत हासिल करते हुए राज्य में अपनी सत्ता बरकरार रखना सुनिश्चित कर लिया है।

    मध्य प्रदेश उप चुनाव

    मध्य प्रदेश विधानसभा में 230 सीटें हैं और इस जीत के बाद भाजपा के पास अब 226 सीटें हो गई हैं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस नौ सीटों पर जीतने में ही कामयाब हो सकी और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का फिर से सत्ता पर काबिज होने का सपना टूट गया। राज्य में भाजपा को 49.5 प्रतिशत मत मिले है जबकि कांग्रेस को 40.5 प्रतिशत लोगों ने वोट दिया।

    गुजरात उप चुनाव

    गुजरात में भाजपा ने अपनी लाेकप्रियता बरकरार रखते हुए आठ सीटों पर हुए उप चुनावों में सभी पर जीत दर्ज कर ली है। राज्य में कांग्रेस ने इन चुनावों में बहुत खराब प्रदर्शन किया है और उसका कोई उम्मीदवार जीत हासिल नहीं कर सका। राज्य में कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के कारण ही ये उपचुनाव कराये गये। यहां भाजपा को 55.1 प्रतिशत और कांग्रेस को 34.3 प्रतिशत मत मिले है।

    उत्तर प्रदेश उप चुनाव

    उत्तर प्रदेश में सात सीटों पर हुए उप चुनावों में भाजपा छह सीटों पर जीत गयी है । एक सीट समाजवादी पार्टी की झोली में गयी है। उत्तर प्रदेश में भाजपा को 36.7 प्रतिशत और सपा को 23.6 प्रतिशत मत मिले है। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में भी पांच सीटों पर हुए उप चुनाव में भाजपा ने चार पर जीत हासिल कर ली है। एक सीट निर्दलीय ने जीत ली है। यहां भाजपा को 40.5 फीसदी वोट मिले है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।