हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home देश BJP Rajasthan...

    BJP Rajasthan: भाजपा कार्यकर्ता पार्टी को और अधिक सशक्त व अजेय बनाने का तय करें लक्ष्य: सीएम भजनलाल शर्मा

    Rajasthan News
    BJP Rajasthan: भाजपा कार्यकर्ता पार्टी को और अधिक सशक्त व अजेय बनाने का तय करें लक्ष्य: सीएम भजनलाल शर्मा

    भाजपा राष्ट्रहित, विकास और सेवा की भावना के साथ कार्य करने वाली पार्टी: सीएम भजनलाल शर्मा

    BJP Rajasthan: जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को प्रदेश मुख्यालय में उत्साह और उल्लास के साथ स्थापना दिवस मनाया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma)द्वारा ध्वजारोहण किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्रहित, विकास और सेवा की भावना के साथ कार्य करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और सेवा के कारण ही पार्टी आज देश ही नहीं, बल्कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति के रूप में स्थापित हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। Rajasthan News

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों स्तरों पर भाजपा की सरकार होने के कारण कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने सभी से जनता के बीच रहकर कार्य करने तथा पार्टी को और अधिक सशक्त एवं अजेय बनाने का लक्ष्य रखने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पार्टी के इतिहास को स्मरण करते हुए कहा कि जनसंघ से प्रारंभ हुआ यह सफर कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि “हमारी नीति में राष्ट्र सर्वोपरि है, उसके बाद पार्टी का स्थान है।”

    भाजपा ने सदैव राष्ट्रहित को रखा सर्वोपरि,संगठन की मजबूती पार्टी की सबसे बड़ी ताकत: मदन राठौड़

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पार्टी के इतिहास और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा ने सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है। उन्होंने संगठन की मजबूती को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी ऊर्जा के साथ जुटने का आग्रह किया। राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा देशभर में विकास एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को सुदृढ़ कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकारें देश और प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही हैं तथा भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को मजबूत बना रही हैं। इस दौरान “भारत माता की जय” एवं “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

    इस दौरान सरकार के मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, गौतम दक,जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, भाजपा महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, भूपेंद्र सैनी, मिथिलेश गौतम, प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह, एकता अग्रवाल, विधायक बाल मुकुंदाचार्य महाराज, गोपाल शर्मा, कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, मीडिया प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ, आईटी प्रभारी अविनाश जोशी, सोशल मीडिया प्रभारी हिरेंद्र कौशिक, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड, युवा मोर्चा अध्यक्ष शंकर गोरा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र कुमावत, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष हमीदखान मेवाती सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। Rajasthan News