हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा माह परोपकार म...

    माह परोपकार माह के उपलक्ष्य में उकलाना में किया ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन

    Naamcharcha
    Naamcharcha:माह परोपकार माह के उपलक्ष्य में उकलाना में किया ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन

    ज़ात धर्म का झगड़ा शाह – सतनाम जी आन मिटाया

    उकलाना (सच कहूँ/कुलदीप स्वतंत्र)। Uklana News: डेरा सच्चा सौदा के पूज्य हजूर संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के महापरोपकार माह के उपलक्ष्य में ब्लॉक की नामचर्चा (Naamcharcha) का आयोजन उकलाना के डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र उकलाना में किया गया। नामचर्चा में उकलाना शहर व आसपास के गांवों से भारी संख्या में साध-संगत ने शिरकत कर श्रद्धापूर्वक भजन बंदगी सुनी।

    नामचर्चा (Naamcharcha) का शुभारम्भ सुरेंद्र इन्सां ने पवित्र नारा धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा लगाकर किया। नामचर्चा पंडाल को पूज्य गुरु जी के सुन्दर स्वरूपों द्वारा सजाया गया। कविराजों ने सतगुरु जी द्वारा रचित पवित्र भजनों आज के दिन है खिली बहार शाह -सतनाम जी ने लिया अवतार, जात धर्म का झगड़ा शाह-सतनाम जी ने आन मिटाया के माध्यम से गुरुयश का गुणगान किया। हर सत्संगी मालिक के रंग में रंगा नजर आया।

    जिम्मेवारों ने डेरा सच्चा सौदा द्वारा किय जा रहे 167 मानवता भलाई के कार्यों के विषय में विस्तार से जानकारी दी और इन कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। नामचर्चा  (Naamcharcha) में 85 मेंबर सेवादारों ने भी साध-संगत को सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर विकास इन्सां आइटीविंग सेवादार, जिम्मेवार 85 मेंबर, सुरेंद्र इन्सां, डॉ दलीप इन्सां, प्रेमी सेवक नरेश उकलाना, धर्मबीर इन्सां कनोह, मास्टर धर्मबीर इन्सां दौलतपुर, नंदलाल इन्सां, अमित कनोह, रवि इन्सां, जिम्मेवार बहन नरेश इन्सां व समस्त साध -संगत उपस्थित रही।

    यह भी पढ़ें:– चल दिए ओड़ निभा के….. हजारों ने दी लडडू राम बाजीगर को नामचर्चा कर श्रद्धाजंलि

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here