हमसे जुड़े

Follow us

33 C
Chandigarh
Tuesday, March 10, 2026
More
    Home देश चंडीगढ़ में गू...

    चंडीगढ़ में गूंजा राम-नाम

    Spiritual
    Spiritual: ...जब पूज्य गुरु जी ने सेवादार के भ्रम को किया दूर
    • चंडीगढ़ वासी घर-घर लहरा रहे तिरंगा

    • सृष्टि के भले के लिए हो रहा लगातार अखंड सिमरन

    चंडीगढ़ (एमके शायना) ब्लॉक चंडीगढ़ के नामचर्चाघर खुड्डा अलीशेर में आज ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा का शुभारंभ ब्लॉक भंगीदास मलराज इन्सां ने विनती का शब्द बोलकर किया। इसके बाद कविराज भाइयों ने पवित्र ग्रन्थों से शब्दवाणी गाकर सतगुरू का गुणगान किया। साध-संगत ने पुरी तड़प व वैराग्य के साथ एकाग्र चित्त होकर शब्दवाणी सुनी। गर्मी के मौसम को देखते हुए सेवादार नामचर्चा में पधारी साध संगत को ठंडा पानी पिलाते नजर आए। नाम चर्चा के उपरांत पवित्र ग्रंथों से पूज्य गुरु जी के वचन पढ़कर साध-संगत को सुनाए गए।

    वहीं सच कहूं से बातचीत करते हुए ब्लाक भंगीदास मलराज इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु जी द्वारा चलाए जा रहे 142 मानवता भलाई कार्यों को बढ़-चढ़कर करते रहने के लिए चंडीगढ़ की साध-संगत ने आज हाथ खड़े कर के संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि पूज्य गुरू जी ने गुरू पूर्णिमा दिवस पर 142 वें कार्य के रूप में अपने घरों की छतों पर तिरंगा लगाने व सेल्यूट किए जाने का आवाहन किया था, जिस पर चंडीगढ़ की साध-संगत हूबहु अमल कर रही है और अपने घरों में तिरंगे लगाकर सलूट कर रही है। आगे उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पूज्य गुरु जी के वचनों अनुसार चंडीगढ़ की साध-संगत जोर शोर से हर जोन में अखंड सिमरन कर रही है ताकि सृष्टि में चल रही आपदाएं और उथल-पुथल ठीक हो सके और सृष्टि का भला हो।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here