हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Friday, February 20, 2026
More

    अखंड सुमिरन मुकाबले में ब्लॉक रतिया रहा प्रथम

    Akhand Sumiran
    Akhand Sumiran: देश और दुनिया के अंखड सुमिरन मुकाबले में ये ब्लॉक रहा टॉप

    1 से 31 जुलाई 2024 तक अखंड सुमिरन मुकाबला | Akhand Sumiran

    • स्थान पर कल्याणनगर और टोहाना ने पाया तीसरा स्थान | Akhand Sumiran
    • टॉप टेन में हरियाणा के 6 और पंजाब के 4 ब्लॉक शामिल

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Akhand Sumiran: डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत के बीच निरंतर चल रहे अंखड सुमिरन मुकाबले में इस बार 1 जुलाई से 31 जुलाई 2024 के बीच दुनियाभर के 543 ब्लॉकों के 1,81,945 सेवादारों ने 44,00,388 घंटे रामनाम का जाप कर सृष्टि की भलाई और सुख शांति के लिए सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से अरदास की। अखंड सुमिरन मुकाबले में विजेता की बात करें तो हरियाणा में फतेहाबाद जिले का ब्लॉक रतिया प्रथम रहा। Akhand Sumiran

    इस ब्लॉक के 4717 सेवादारों ने 2,69,545 घंटे सुमिरन किया है। जबकि दूसरा और तीसरा स्थान भी हरियाणा के ही ब्लॉकों ने हासिल किया। जिसमें सरसा जिले के कल्याण नगर के 21633 डेरा श्रद्धालुओं ने 2,44,005 घंटे अंखड सुमिरन कर दूसरा और फतेहाबाद जिले के ब्लॉक टोहाना के 27894 सेवादारों ने 2,24,340 घंटे रामनाम का जाप कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। टॉप-10 सूची में हरियाणा के 6 और पंजाब के 4 ब्लॉक शामिल हैं। Akhand Sumiran

    मालिक का प्यार उसकी रहमत, इन्सान पर तभी बरसती है। जब उसे दृढ़ यकीन आता है और ये सेवा-सुमिरन के बिना आ नहीं सकता। जितना संभव हो सेवा करो, सुमिरन करो तभी आप मालिक सतगुरु की दया मेहर के लायक बन सकते हैं। चलते, बैठते, काम-धंधा करते हुए भी जो सुमिरन किया जाता है वो इस कलियुग में मंजूर होगा। इसलिए आप अपनी भावना को शुद्ध करते हुए दृढ़ यकीन के साथ आगे बढ़ते जाएं, सेवा-सुमिरन करते जाएं तो मालिक की खुशियों के हकदार आप जरूर बनेंगे।
                                                                             -पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां

    विदेशों में भी साध-संगत ने जपा राम-नाम | Akhand Sumiran

    डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे अंखड सुमिरन मुकाबले में विदेशों की साध-संगत भी बढ़ चढ़कर भाग ले रही है। इस बार कनाडा, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, फिलीपिंस, आॅस्ट्रेलिया, पुर्तगाल, न्यूजीलैंड, इटली, इंग्लैंड, मलेशिया, दोहा कतर, बहरीन, सऊदी अरब और साइप्रस के 653 सेवादारों ने 21390 घंटे रामनाम का जाप किया है।

    यह भी पढ़ें:– डेरा सच्चा सौदा श्रद्धालुओं की जून माह की सुमिरन सूची

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here