हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश बरनावा डेरे म...

    बरनावा डेरे में भी ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जाए?

    ram rahim news today

    बरनावा डेरे में भी ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जाए?

    बरनावा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां 40 दिन की रूहानी यात्रा पर बरनावा आश्रम पधारे थे। पूज्य गुरु जी ने रूहानी सत्संग के दौरान सवालों के जवाब दिए।

    सवाल: गुरु जी , बरनावा डेरे में भी ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जाए?
    जवाब: जी, बहुत अच्छा सुझाव है, अगर जरूरत होगी तो, जिम्मेवारों से प्रार्थना करेंगे, कि परमिशन के तहत ये पॉसीबल है तो हो जाएगा। क्योंकि हम बिना परमिशन के तो कोई चीज करते नहीं। शुरू भी ऐसा ही था, आश्रम में ब्लॅड डोनेशन कैंप लगते थे, तो उनमें भी परमिशन, सफाई महाअभियान होते थे तो उनमें भी परमिशन ली जाती थी। तो भलाई के कामों के लिए जरूरी है परमिशन। ये तो बनता ही है। तो जिम्मेवार इस बारे बता देंगे उसके अकॉर्डिंग कर लेंगे।

    सवाल: क्या गुरुमंत्र और गुरु एक ही हैं?

    जवाब: गुरु वो होता है जो अज्ञानता रूपी अंधकार में ज्ञान का दीपक जला दे और गुुरुमंत्र वो होता है जो गुरु भगवान के शब्दों का जाप करे और फिर अपने शिष्यों को दें और ये कहे कि हम भी इंसान और आप भी इंसान हैं। अगर हमें इन शब्दों से भगवान की खुशियां मिली तो आपको क्यों नहीं मिलेगी। तो इसे गुरुमंत्र और गुरु एक ही चीज मानकर चलें। क्योंकि वो भगवान के शब्दों का जाप करता है और आपको भगवान के शब्दों का जाप करने की प्रेरणा देता है। तो गुरुमंत्र भगवान के शब्द, पर गुरु के बिना वो दिये नहीं जाते।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here