हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home रंगमंच ‘उरी&#8...

    ‘उरी’ का हफ़्ता पूरा, कर दिया कमाई का धमाका

    Box ,Office, Collection, Uri, Surgical, Strike, Entertainment

    दस से 15 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की अधिकतर शूटिंग सर्बिया में हुई

    मुंबई (एजेंसी)। विक्की कौशल स्टारर फिल्म उरी- सर्जिकल स्ट्राइक ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज़ के पहले हफ़्ते में वो कमाल किया है जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। फिल्म का कलेक्शन अब 70 करोड़ के पार हो गया है। ब्लॉकबस्टर की तरफ़ बढ़ रही आदित्य धर की उरी- सर्जिकल स्ट्राइक ने अपनी रिलीज़ के सातवें दिन यानि इस गुरूवार को 6 करोड़ 96 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल कमाई अब 70 करोड़ 50 लाख रूपये हो गई हैl फिल्म को 8 करोड़ 20 लाख रूपये से ओपनिंग मिली थी।

    फिल्म का कलेक्शन अब 70 करोड़ के पार

    इस शानदार प्रदर्शन के बाद विक्की कौशल की ये फिल्म वीकेंड तक 100 करोड़ रूपये पहुँचने का दावा करती है और ऐसा होता है तो ये साल की पहली और अपने बजट में सबसे तेज़ 100 करोड़ रूपये कमाने वाली हाल के वर्षों में रिलीज़ पहली फिल्म होगी। फिल्म उरी सर्जिकल स्ट्राइक ने पिछले साल की 100 करोड़ी फिल्मों स्त्री, राज़ी और बधाई हो से भी तेज़ी से कमाई कर एक नया इतिहास रचा है और विक्की भी राजकुमार राव और आयुष्मान खुराना की तरह कमाऊ स्टार्स की जमात में शामिल हो गए हैं l फिल्म उरी में विक्की कौशल और यामी गौतम लीड रोल में हैं। साथ ही परेश रावल, कीर्ति कुल्हरी और मोहित रैना का भी अहम् रोल है l

    एक सच्ची कहानी और देश प्रेम का जज़्बा दर्शकों को आकर्षित कर गया है। उरी -सर्जिकल स्ट्राइक, कहानी है तब की जब 18 सितंबर 2016 को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने जम्मू और कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय सेना के मिलिट्री बेस पर अचानक हमला कर दिया था जिसमें 19 जवान शहीद हो गए। ग्यारह दिनों के भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक की और आतंकियों के कई ठिकानों को तबाह कर दिया। सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर कैसे आतंकियों के बेस को तबाह किया था, उरी में यही दिखाया गया l दस से 15 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की अधिकतर शूटिंग सर्बिया में हुई है ।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।