हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    कनाडा में ब्रदर्स कीपर्स गैंगस्टर मनिंदर धालीवाल सहित दो की हत्या

    Gangster Maninder Dhaliwal

    ओटावा (एजेंसी)। कनाडा के व्हिस्लर विलेज में ब्रदर्स कीपर्स गैंगस्टर मनिंदर धालीवाल समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वैंकुवर सन के मुताबिक रविवार (स्थानीय समयानुसार) गोलीबारी के समय व्हिस्लर विलेज के बीच में सुंडियाल होटल के पास गैंगस्टर सतिंदर गिल (29) एक दोस्त के साथ था, जो उनके गिरोह को सदस्य नहीं था।

    गोलीबारी में मनिंदर धालीवाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त ने बाद में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ दिया। इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम ने कहा कि गोलीबारी लोअर मेनलैंड में अलग अलग गैंग के बीच संघर्ष का नतीजा है। न्यूयार्क टाइम्स के अनुसार इस गोलीबार के बाद इस प्रसिद्ध स्की शहर मे सन्नाटा पसरा है। गौरतलब है कि पिछले साल कोल हार्बर में मनिंदर धारीवाल के भाई हरब की हत्या कर दी गयी थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here