हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी भैस लदी टाटा ...

    भैस लदी टाटा मैजिक सहित भैस चोर दबोचा

    Bulandshahr News
    Bulandshahr News : भैस लदी टाटा मैजिक सहित भैस चोर दबोचा

    नंगलाकरन गांव से चुराने आया था भैंस

    बुलन्दशहर (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Bulandshahr News: औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव नंगलाकरन में भैंस चोरों ने धावा बोल कर एक ग्रामीण की भैस मंगलवार की रात्रि में लगभग डेढ़ बजे खोल ली और साथ लाई टाटा मैजिक में भरकर ले जाने का प्रयास करने लगा। इसी बीच एक महिला की आंख खुल गई तो उसने भैंस गायब देख शोर मचा दिया। शोरगुल सुनकर मौहल्ले वालों ने पुलिस को सूचना दी और भैंस की तलाश शुरू कर दी। Bulandshahr News

    थाना प्रभारी विनोद कुमार ने पुलिस टीम को साथ लेकर तत्काल गांव पहुंँच कर मन्दिर रोड़ पर भैंस चुरा कर भाग रहे चोर और टाटा मैजिक को मय भैंस पकड़ लिया। पूछताछ में चोर ने अपना नाम शौकीन पुत्र नसीमुद्दीन निवासी इन्द्रा कालोनी भट्टा थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर बताया। पुलिस ने अभियोग दर्ज कर अभियुक्त को जेल भेजा दिया है। टाटा मैजिक डी एल 1 एल ए एल 1179 को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। Bulandshahr News

    यह भी पढ़ें:– पडौसी की करतूत से गरीब का आशियाना हुआ धराशाई

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here