हमसे जुड़े

Follow us

15.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा रात को घर के ...

    रात को घर के बाहर लेटे व्यक्ति पर दागी गोलियां

    Gurugram News
    गुरुग्राम के शक्ति नगर में हुई वारदात सीसीटीवी में कैद।

    घायल होकर भी पीड़ित ने खुद पुलिस को दी घटना की जानकारी | Gurugram News

    • फायरिंग करने के आरोपी सीसीटीवी में हुए कैद | Gurugram News

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। शहर के शक्ति नगर में शुक्रवार देर रात को अपने घर के बाहर लेटे एक व्यक्ति पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने खुद ही घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। Gurugram News

    जानकारी के अनुसार शक्ति नगर निवासी अजय भारद्वाज अपने घर के बाहर लेटा हुआ था। शुक्रवार देर रात कुछ बदमाश वहां पर आए। उन्होंने आते ही अजय पर डंडों से हमला कर दिया। इसी दौरान उस पर गोली भी दागी। उसे बुरी तरह से पीटकर, घायल करके आरोपी वहां से फरार हो गये। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। बुरी तरह से घायल अजय भारद्वाज ने खुद ही पुलिस को घटना की सूचना दी। Haryana Crime

    मौके पर पहुंची शिवाजी नगर थाना पुलिस ने अजय को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गोली चलने की सूचना के बाद क्षेत्र में भी दहशत का माहौल पैदा हो गया। मौके पर पहुंचे एसीपी शिवा अर्चन शर्मा ने सीसीटीवी फुटेज देखे। अजय भारद्वाज की पत्नी कुसुम ने बताया कि पार्क में कुछ गलत आचरण के लोग बैठते हैं। उनके पति अजय भारद्वाज ऐसे लोगों का विरोध करते हैं। उन्हें शक है कि पार्क की रंजिश के कारण ही किसी ने उनके पति के साथ मारपीट और गोली मारी है। दो बच्चों के पिता अजय भारद्वाज एक बस के ड्राइवर हैं। पुलिस घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। Gurugram News

    यह भी पढ़ें:– Jaipur: महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का मामला: 7 अभियुक्त गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here