हमसे जुड़े

Follow us

26.5 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More

    Haryana : सीएम सिटी में पूर्व सरपंच पर ताबड़तोड़ फायरिंग

    Bullets Fired On Former Sarpanch

    बदमाशों ने बीच सड़क पर कार को घेर कर किया हमला

    • -4 गोलियां लगी, हालत गंभीर, वारदात के बाद बदमाश फरार शरीर के अंदर

    करनाल (विजय शर्मा)। करनाल के गांव जाणी में शनिवार को पूर्व सरपंच सुखबीर सिंह (Bullets Fired On Former Sarpanch) पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाश एक गाड़ी में आए थे। वारदात के बाद भी बदमाशों गाड़ी से फरार होने में कामयाब रहे। गंभीर हालत में सरपंच को करनाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार सरपंच को चार गोली लगी है।

    अभी उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। जांच अधिकारी ने बताया कि अभी सरपंच कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। बताया जा रहा है कि सरपंच गांव में ही एक परिवार से मुलाकात करने गए थे। वह अपनी गाड़ी से जब वापस आ रहे थे, तो गांव में बने माता के मंदिर के पास सड़क पर पहले ही बदमाश उनका इंतजार कर रहे थे। पूर्व सरपंच की गाड़ी को आता देख कर बदमाश सड़क पर आ गए। जैसे ही सरपंच की गाड़ी रुकी तो बदमाशों ने उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। बदमाशों ने एक दर्जन से ज्यादा फायर किए। उनका निशाना सरपंच ही थे।

    ये भी पढ़ें:-अब हरियाणा के स्कूलों में अंकनाद डिवाइस पढ़ाएगी बच्चो को

    मामले की जांच जारी: गौरव फोगाट

    डीएसपी गौरव फोगाट ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस फिलहाल मामले जांच कर रही है गांव के एक आरोपी का नाम अब तक सामने आया है। चार से पांच बदमाश थे। उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया है। व्यक्ति का इलाज चल रहा है हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here