जानें, हरियाणा के आदमपुर में कब होगा उपचुनाव, चुनाव आयोग ने किया तारीखों का ऐलान

Hisar News
सांकेतिक फोटो

6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 3 नवंबर को

आदमपुर (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के आदमपुर में 3 नवंबर को उपचुनाव होगा। आपको बता दें कि यह सीट भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। उधर 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 3 नवंबर को होंगे और रिजल्ट 6 नवंबर को आएंगे। इन 6 राज्यों के नाम हैं, महाराष्टÑ, बिहार, हरियाणा, तेलंगाना, यूपी और ओडिशा। नोमिनेशन करने की आखिरी तारीख 14 अक्तूबर है और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 17 अक्बूर है। मतदान 3 नवंबर को होगा व रिजल्ट 6 नवंबर को आएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।