HBSE News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में आया चौंकाने वाला मामला! हंसी नहीं रोक पाओगे!
परीक्षा में छात्र ने लिखा-मुझे पास कर देना नहीं तो मेरा रिश्ता टूट जाएगा
Haryana Board of School Education Exams: भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। मेरी मम्मी काफी बीमार हो गई थी, इसलिए में इस बार परीक्षा में पढ़ नहीं सका। मुझे पास कर देना प्लीज प्लीज। ऐसे ऐसे शब्द भिवानी के मार्किंग सेंटर पर अध्यापकों को पेपर में बच्चो से लिखे हुए मिले। एक छात्रा ने तो यह लिखा कि पास कर देना नहीं तो मेरा रिश्ता टूट जाएगा। ये शब्द हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में मार्किंग सेंटर पर पेपरों में लिखे हुए मिले। HBSE News
हालाकि बोर्ड परीक्षा उत्तर पुस्तिका के फोटो लेना तो कानूनी अपराध की श्रेणी में आने के कारण ये आपको लिखा हुआ दिखाया नहीं जा सकता, लेकिन इस तरह की कई बाते बच्चों ने लिखी। बता दें की हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सीनियर सैकेंडरी की मार्किंग इन दिनों चल रही है। इन परीक्षा में प्राध्यापक परीक्षा की मार्किंग कर रहे हैं कई बच्चे इस तरह की बातें लिख रहे हैं। छात्रों ने जो इस तरह की बात के साथ अपनी पहचान लिख रहे है तो उन पर केस भी बनाये जा रहे हैं लेकिन जो बिना पहचान के हैं उन पर कोई केस दर्ज नहीं किए गए हैं।
बोर्ड ने की सख्ती, अपनी पहचान बताने वालों के बनाए केस: शिक्षा बोर्ड चेयरमैन | HBSE News
शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डा. पवन कुमार ने बताया की इस तरह के कई छात्र मिले है, जिन्होंने प्राध्यापक के नाम पत्र लिखे है। वह पत्र उत्तर पुस्तिका में ही लिखे हैं। जिनमें उन्होंने लिखा है कि मेरा रिश्ता हो गया है, जल्द ही शादी भी है रिश्ता तय होने के कारण पढ़ नहीं पाई। आपसे निवेदन है कि पास कर दे वरना मेरा रिश्ता टूट जाएगा।
एक छात्र ने लिखा की पिता जी बीमार हो गए थे, पढ़ नहीं पाया और फेल हो गया तो ज्यादा दिक्कत हो जाएगी। आपसे निवेदन है की पास कर देना। बोर्ड चेयरमैन डा. पवन कुमार ने बताया कि ऐसे कई मामले आए है जिनमे पास करने की बात कही है लेकिन ऐसे कोई बच्चे पास नहीं किए जाते। उन्होंने बताया कि कई बच्चे साइकोलॉजी तौर पर कमजोर होते हैं ऐसे में वे इस तरह की बात लिखते है। बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि जो बच्चे अपनी पहचान या स्कूल का नाम लिखते हैं तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाती है। HBSE News