New Electric City Buses: हरियाणा के 10 शहरों में मई में दौड़ेंगी 90 नई इलेक्ट्रिक बसें

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

चंडीगढ़ (ब्यूरो)। New Electric City Buses: हरियाणा में मई माह के अंत तक प्रदेश के 10 शहरों में 90 नई इलेक्ट्रिक सिटी बसें शुरू की जाएंगी। इस पहल का उद्देश्य शहरों में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है। वर्तमान में प्रदेश में 65 सिटी बसों का संचालन हो रहा है। नई बसों के शामिल होने के बाद जून के पहले सप्ताह तक यह संख्या बढ़कर 155 तक पहुंचने की उम्मीद है। इससे यात्रियों को अधिक मार्गों पर सुविधाजनक और समयबद्ध यात्रा का विकल्प मिलेगा। खासकर रोजाना सफर करने वाले लोगों को इससे काफी राहत मिलने की संभावना है। Haryana News

नई बसों को सेवा में शामिल करने से पहले एक विभागीय कमेटी द्वारा उनका विस्तृत निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान तकनीकी गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और अन्य जरूरी पहलुओं की जांच सुनिश्चित की जाएगी। सभी मानकों पर खरा उतरने के बाद ही इन बसों को विभिन्न शहरों के मार्गों पर उतारा जाएगा। इसके अलावा, संबंधित जिलों में बस निर्माण कंपनियों द्वारा अतिरिक्त बसें भी भेजी जाएंगी। Haryana News

यह भी पढ़ें:– Goa Board Result 2026: गोवा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ा

About The Author

Related Posts