हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा ब्याना की साध...

    ब्याना की साध-संगत ने प्रवासी मजदूरों के साथ मनाया लोहड़ी पर्व

    Byana's Sadh-Sangat sachkahoon

    50 परिवारों को ठंड से बचने के लिए गर्म वस्त्र व मूंगफली-रेवड़ी वितरित की

    करनाल (विजय शर्मा)। पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन अवतार माह की खुशी व लोहड़ी पर्व को लेकर एक बार फिर जिला करनाल के ब्लॉक ब्याना की साध-संगत व शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादारों ने ईंट-भट्ठों पर प्रवासी लोगों की मदद की। सेवादारों ने जहां 50 परिवारों को गर्म वस्त्र वितरित किए वहीं मूंगफली, रेवड़ी, गच्चक देकर लोहड़ी पर्व की बधाई दी। इस दौरान प्रवासी परिवारों ने पूज्य गुरु जी व साध-संगत का आभार प्रकट किया। जानकारी देते हुए ब्लॉक ब्याना के 15 मैंबर प्रदीप इन्सां, 15 मैंबर दीपक इन्सां, 15 मैंबर रोबिन इन्सां, साहिल इन्सां, सुमित इन्सां, संजीव इन्सां, अरविंद इन्सां ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा दी जा रही पावन शिक्षाओं पर चलकर ही उनका ब्लॉक लगातार मानवता भलाई के कार्य करता आ रहा है। साध-संगत हर पर्व पूज्य गुरु जी के पावन वचनानुसार मानवता भलाई के कार्य कर मनाती है।

    Byana's Sadh-Sangat sachkahoon

    500 मास्क वितरण के साथ, वैक्सीन लगवाने के लिए किया जागरूक

    ब्लॉक ब्याना के 15 मैंबर प्रदीप इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु जी ने अपना सातवां रूहानी पत्र भेजकर मास्क व वैक्सीन लगवाने व दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया है जिसके तहत सेवादारों ने ईंट-भट्ठों पर प्रवासी मजदूरों को 500 मास्क वितरण किये इसके साथ ही उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित भी किया गया है। इस सेवा कार्य कार्य में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के जवानों ने सराहनीय योगदान दिया।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here