हमसे जुड़े

Follow us

19.6 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा खड़े ट्रक से ...

    खड़े ट्रक से कैंटर टकराया, दो की मौत

    Hisar Road Accident

    हिसार (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली-फाजिल्का राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर लांधड़ी टोल प्लाजा (Toll Plaza) के समीप एक ढाबे पर खड़े ट्रक से टैंकर टकराने की वजह से दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान पंजाब के लुधियाना निवासी सुरेंद्र सिंह व सतनाम के तौर पर हुई है। सूचना मिलने के बाद अग्रोहा पुलिस जब मौके पर पहुंची तो तब तक ट्रैक्टर चालक सुरेंद्र सिंह वे सतनाम सिंह गंभीर अवस्था में कैंटर नहीं फंसे हुए थे। Hisar Road Accident

    पुलिस (Police) ने बड़ी मशक्कत के बाद दोनों को घायल अवस्था में बाहर निकाला। उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक सुरेंद्र सिंह के परिजनों के अनुसार सुरेंद्र ब्रेड बनाने वाली कंपनी में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करता था। वह रोजाना अपनी गाड़ी से पंजाब की तरफ ब्रेड सप्लाई करने के लिए जाता था। इसी दौरान जब वह चाय पीने के लिए अग्रोहा के समीपवर्ती एक होटल पर रुके तो होटल पर पहले से ही खड़े ट्रक से उनकी टैंकर टकरा गई। इसी हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों चालक व परिचालकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिए। Hisar Road Accident

    यह भी पढ़ें:– एसपी ने दिए घायल बालक का मेडिकल कराने के निर्देश

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here