हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा नाले में गिरी...

    नाले में गिरी कार, वकील की मौत

    Car falls in drain, lawyer dies

    अम्बाला छावनी (सच कहूँ न्यूज)। अम्बाला छावनी में सोमवार सुबह नाले में एक सेंटरों कार गिरी हुई मिली। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। कार को खोला गया तो उसमें 30 साल का गोल्डन पार्क निवासी अग्रीस पुलकित का शव मिला। पुलिस के मुताबिक मृतक पेशे से वकील था और रविवार रात को घर आ रहा था। लेकिन कंटोनमेंट बोर्ड कार्यालय वाली सड़क पर उसकी कार नाले में गिरी हुई मिली।

    सुबह लगभग साढ़े आठ बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए अंबाला छावनी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि युवक रात को इस रास्ते पर कहां से आ रहा था। अंगरिश पुलकित की मौत पर आज अंबाला के वकीलों में भी शौक की लहर थी। वकीलों ने वर्क सस्पेंड रखते हुए अपने साथी को श्रद्धांजलि दी। पूर्व प्रधान रोहित जैन का कहना था कि पुलकित एक नौजवान वकील था और वह ज्यूडिशरी की तैयारी कर रहा था। पुलकित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।