हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा फर्जी स्पोर्ट...

    फर्जी स्पोर्ट्स ग्रेडेशन सर्टिफिकेट जारी करने व नौकरी पाने का मामला, तत्कालीन जिला खेल अधिकारी सहित चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

    Fatehabad News
    Fatehabad News: फर्जी स्पोर्ट्स ग्रेडेशन सर्टिफिकेट जारी करने व नौकरी पाने का मामला, तत्कालीन जिला खेल अधिकारी सहित चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

    फतेहाबाद (सच कहूँ/विनोद शर्मा)। Fatehabad News: जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी द्वारा आवेदकों से मिलीभगत करके फर्जी डी ग्रेड के स्पोर्ट्स ग्रेडेशन सर्टिफिकेट जारी करने व इन्हीं सर्टिफिकेट के आधार पर आवेदकों द्वारा खेल कोटे से सरकारी नौकरी प्राप्त करने के मामले में फतेहाबाद पुलिस ने तत्कालीन जिला खेल अधिकारी सहित चार लोगों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मक्खन सिंह निवासी ढाण्ड, महावीर निवासी बनावाली, राहुल निवासी बोदीवाली, राजेन्द्र सिंह बेरवाल निवासी न्यू भरत नगर भिवानी के रूप में हुई है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। Fatehabad News

    इस बारे थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने 21 अप्रैल 2023 को सीएम फ्लाइंग हिसार के इंस्पैक्टर रिछपाल सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया था। मामले के अनुसार सीएम फ्लाइंग द्वारा इस मामले में शिकायत मिली थी, जिसके बाद सीएम फ्लाइंग टीम ने जिला खेल अधिकारी फतेहाबाद के रिकार्ड की जांच की तो पाया कि जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी द्वारा वर्ष 2019-20 में 122 खिलाड़ियों के स्पोर्ट्स ग्रेडेशन सर्टिफिकेट बनाए गए थे, जिनमें 109 ग्रेड सी व 13 ग्रेड डी के थे। इसके आधार पर राहुल ने लोक निर्माण विभाग फतेहाबाद व मक्खन सिंह ने लोक निर्माण विभाग गुरुग्राम में व महावीर सिंह ने सिंचाई विभाग फतेहाबाद में नौकरी पाई। Fatehabad News

    जांच में पाया गया कि इन लोगों ने कभी इन खेलों में हिस्सा नहीं लिया। इन्हें तत्कालीन जिला खेल अधिकारी राजेन्द्र बेरवाल ने बिना जांच करवाए खेल ग्रेडेशन प्रमाण पत्र जारी किए गए थे। इस मामले में फतेहाबाद पुलिस ने धोखाधड़ी बारे केस दर्ज किया था। इस मामले में आर्थिक अपराध शाखा, फतेहाबाद पुलिस जांच कर रही है। आर्थिक अपराध शाखा द्वारा इस मामले में अब चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। Fatehabad News

    यह भी पढ़ें:– छड़ियान मेले के खिलाफ सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे सभासद

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here