हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पत्नी, दो बेट...

    पत्नी, दो बेटियां व दो बहनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

    Kairana News
    Kairana News : हिंगोखेड़ी के सरकारी स्कूल में हुई चोरी का मुकदमा दर्ज

    होशियारपुर (सच कहूँ न्यूज)। शुक्रवार को जिला के गांव कोटला नोध सिंह में एक व्यक्ति की जिंदा जल जाने से संदिग्ध मौत का मामले में नए खुलासे हो रहे हैं। थाना बुल्लोवाल की पुलिस ने अब इस मामले में पत्नी की तरफ से अपनी, बहनों और बेटियों के साथ मिलकर अपने पति को जलाकर मारने के आरोप अंतर्गत मामला दर्ज किया है। मृतक के भाई ने शक जताते बताया कि उसके भाई की हत्या हुई है। एसएचओ प्रदीप सिंह मुताबिक सोम सिंह के भाई सतनाम सिंह ने इस संबंध में बयान दर्ज करवाए थे कि तीन दिसंबर को उसने अपनी भाभी जसप्रीत कौर को फोन किया तो उसने बताया कि आज उनकी बेटी जन्मदिन है और रिश्तेदार आए हुए हैं।

    जब उसने सोम के साथ बात करवाने की बात कही तो उसने कहा कि वह नशे में और सो गया है। वहीं शुक्रवार को गांव के सरपंच का फोन आया कि सोम सिंह की आग लगने से मौत हो गई है। पीड़ित ने बताया कि उसके भाई का कत्ल उसकी भाभी जसप्रीत कौर ने अपनी, दो बहनों हरप्रीत कौर और गुरप्रीत कौर और दो बेटियों सुनीता और परनीत के साथ मिलकर किया है। एसएचओ इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने बताया कि शनिवार को सतनाम सिंह के बयान दर्ज कर उक्त पांच आरोपियों खिलाफ हत्या की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है और शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिवार वालों के हवाले कर दी है। एसएचओ ने बताया कि पाँचों आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।