हमसे जुड़े

Follow us

18.6 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ लक्खा सिधाना ...

    लक्खा सिधाना सहित कुल 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

    Lakha Sidhana

    तरनतारन (सच कहूँ न्यूज)। पंजाबी गायक सोनी मान और म्यूजिक कंपनी चला रहे कंवल बाठ की शिकायत के बाद बुधवार को तरनतारन पुलिस ने लक्खा सिधाना और उसके समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सोनी मान ने आरोप लगाया था कि उनके गीत तत्ता-तत्ता को लेकर लक्खा सिधाना को ऐतराज है। बीते दो दिन से लक्खा उन्हें गीत यू-ट्यूब से हटाने के लिए धमका रहा था। जब वे गीत हटाने के लिए नहीं मानी तो आरोपियों ने मंगलवार रात उनके घर के बाहर गोलियां चला दीं।

    सोनी मान व कंवल बाठ बुधवार एसएसपी कार्यालय पहुंचे। एसएसपी तरनतारन हरविंदर सिंह विरक ने सोनी मान को इंसाफ दिलाने का विश्वास दिलाया। इसके साथ ही उन्होंने सोनी मान की सुरक्षा के लिए एरिया में पीसीआर बढ़ाने के लिए कह दिया है। सोनी मान और कंवल बाठ ने बताया कि कुछ दिन पहले ही लक्खा सिधाना ने कांफ्रेंस कॉल पर उन्हें धमकियां दी थी।

    लक्खा के अलावा चार के नाम एफआईआर में

    पुलिस ने लक्खा सिधाना के अलावा जगदीप, करण, तेज और भोला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके अलावा 15 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने फोन नंबर, कॉल डिटेल्स और सीसीटीवी फुटेज सोनी मान और कंवल बाठ से ली। पुलिस ने आरोपियों के घरों पर सुबह रेड भी की, लेकिन आरोपी अपने घरों से फरार थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here