हमसे जुड़े

Follow us

14.9 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home अन्य खबरें मनीष सिसोदिया...

    मनीष सिसोदिया को लेकर सीबीआई पहुंची बैंक, टीम खोल रहे लॉकर

    Delhi Excise Policy Scam

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली में शराब घोटाले (Delhi Liquor policy case) को लेकर उपमुख्यमंत्री manish sisodia की मुश्किलें बढ़ने वाली है। आज सुबह सीबीआई के अधिकार मनीष सिसोदिया को लेकर बैंक (bank locker) पहुंचे जहां पर उनके सामने टीम के सदस्य उनके लॉकर खोल रहे हैं। इस मामले पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री manish sisodia ने कहा कि वह और उनका पूरा परिवार जांच में पूरा सहयोग करेंगे  और उन्होंने कहा कि कोई भी जांच हो कुछ नहीं मिलेगा। उनके खिलाफ सभी आरोप झूठ साबित होंगे और वे बेदाग होकर निकलेंगे।

    जानें, अब तक की अपडेट: | manish sisodia

    सीबीआई ने सिसोदिया समेत 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है।

    सिसोदिया पर शराब नीति में घोटाले का आरोप है।

    केजरीवाल आपसे रुकने वाला नहीं |

    आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहता हूं कि अब केजरीवाल आपसे रुकने वाला नहीं हैं और ना ही शिक्षा और स्वास्थ्य का मॉडल रुकने वाला है। आपने हमारे स्वास्थ्य मंत्री को जिसने मोहल्ला क्लीनिक का मॉडल पूरी दुनिया को दिया, उसको उठा करके जेल में डाल दिया।

    प्राथमिकी में दर्ज किए गए नाम निम्नलिखित हैं: | Delhi Liquor policy case

    1. मनीष सिसोदिया, उप-मुख्यमंत्री, दिल्ली सरकार
    2. अरवा गोपी कृष्णा, तत्कालीन उत्पाद आयुक्त, दिल्ली सरकार
    3. आनंद तिवारी, तत्कालीन उत्पाद उपायुक्त, दिल्ली सरकार
    4. पंकज भटनागर, तत्कालीन उत्पाद सहायक आयुक्त, दिल्ली सरकार
    5. विजय नायर
    6. मनोज रॉय
    7. अमरदीप ढाल
    8. समीर महेंद्रु
    9. अमीत अरोड़ा
    10. मेसर्स बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड
    11. दिनेश अरोड़ा
    12. मेसर्स महावीर लिकर्स
    13. सन्नी मारवाह
    14. अरुण रामचंद्र पिल्लई
    15. अर्जुन पांडे
    16. अन्य अनाम सार्वजनिक सेवक और निजी व्यक्ति

    कंप्यूटर, मोबाइल सीज | manish sisodia

    सीबीआई की टीम ने मनीष सिसोदिया के कंप्यूटर, पर्सनल फोन सीज कर दिया गया है। उधर सिसोदिया ने आरोप लगाया कि सीबीआई को ऊपर से यूज किया जा रहा है।

    मोदी सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार: केजरीवाल

    | Delhi Liquor policy case

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आजादी के बाद से देश में अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया जिससे साबित हो सके कि उन्हें विधानसभा में स्थायी बहुमत प्राप्त है।

    नई शराब नीति पर अन्ना हजारे की केजरीवाल को चिट्ठी, ‘आपकी कथनी और करनी में फर्क’

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here