हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश आज जारी नहीं ...

    आज जारी नहीं होगा सीबीएसई 10वीं कक्षा का परिणाम

    नई दिल्ली (सच कहूँ डेस्क)। 10वीं कक्षा का परिणाम आज जारी नहीं होगा। जानकारी देते हुए बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि सीबीएसई 10वीं कक्षा का परिणाम इस सप्ताह घोषित किया जाएगा, लेकिन आज रिजल्ट जारी नहीं किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने सीबीएसई 10वीं कक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है उन्हें अपने परिणाम के लिए अब कुछ और समय का इंतजार करना होगा। रिजल्ट डिक्लेयर हो जाने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर cbseresults.nic.in जाकर परिणाम देख सकेंगे।

    इस हफ्ते जारी होगा सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट

    बोर्ड ने 30 जुलाई को 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए थे। कक्षा 12 के परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद, कक्षा 10 के स्टूडेंट्स भी अपना रिजल्ट घोषित किए जाने को लेकर उत्सुक हो गए थे जिस पर सीबीएसई एग्जाम कंट्रोलर संयम भारद्वाज ने कहा था कि उन्होंने 30 जुलाई से 10 वीं के परिणाम पर काम करना शुरू कर दिया है और अगले सप्ताह तक रिजल्ट डिक्लेयर कर दिया जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।