हमसे जुड़े

Follow us

38 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home देश 31 जुलाई तक आ...

    31 जुलाई तक आएंगे सीबीएसई 12वीं के नतीजे, ऐसे होगा अंकों का निर्धारण

    Results, CBSE, Students

    सरकार ने बताया- किस फॉर्मूले से मिलेंगे मार्क्स, असंतुष्ट छात्र क्या करेंगे

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कोरोना महामारी की वजह से सीबीएसई 12वीं की परीक्षा रद्द हो चुकी है। अब वीरवार को सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने जवाब दाखिल कर बताया है कि किस आधार पर छात्रों का मुल्यांकन किया जाएगा और मार्क्स दिए जाएंगे। केन्द्र ने कहा है कि 12वीं का रिजल्ट 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के प्रदर्शन के आधार पर जारी किया जाएगा। 31 जुलाई तक सीबीएसई 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। वहीं, जो बच्चे परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें दोबारा परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा।

    केंद्र सरकार ने वीरवार को सुप्रीम कोर्ट में इस बात की जानकारी देते हुए कहा है कि 10वीं के मार्क्स को 30 प्रतिशत वेटेज दिए जाएंगे। जबकि, कक्षा 11वीं और 12वीं के मार्क्स को 40 फीसदी वेटेज दिया जाएगा। सीबीएसई ने कोर्ट में दाखिल की रिपोर्ट में कहा है कि कक्षा 10वीं और 11वीं के दौरान स्टूडेंट्स के बेस्ट 5 में से 3 पेपर के मार्क्स लिए जाएंगे। वहीं, कक्षा 12वीं में स्टूडेंट्स के यूनिट, टर्म और प्रैक्टिकल के मार्क्स लिए जाएंगे। परीक्षा परिणाम की प्रक्रिया को लेकर 13 सदस्यीय समिति बनाई गई थी, जिसे अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में 17 जून तक सौंपनी थी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।