हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पुष्प मालाएं ...

    पुष्प मालाएं पहनाकर लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित

    Kairana News
    Kairana News: पुष्प मालाएं पहनाकर लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित

    तहसील मुख्यालय पर मनाई गई राष्ट्रीय आपातकाल लागू होने की 50वीं वर्षगांठ

    • आपातकाल के दौरान संघर्ष करने वाले 11 लोकतंत्र सेनानियों को प्रदान किये गए प्रशस्ति-पत्र

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: तहसील मुख्यालय पर प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय आपातकाल लागू होने की 50वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस दौरान 11 लोकतंत्र सेनानियों को पुष्प मालाएं पहनाकर एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया। बुधवार को तहसील प्रशासन की ओर से मुख्यालय पर स्थित सभागार कक्ष में राष्ट्रीय आपातकाल लागू होने की 50वीं वर्षगांठ पर आपातकाल दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। Kairana News

    कार्यक्रम के दौरान आपातकाल पर बनी दो अलग-अलग डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म भी दिखाई गई, जिनमें आपातकाल के दृश्यों को बखूबी दर्शाया गया है। भाजपा नेता अनिल चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा देश पर थोपा गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र को कलंकित करने वाला अमिट धब्बा है, जिसे कभी विस्मृत नही किया जा सकता। आपातकाल के दौरान विपक्ष के नेताओं व आम नागरिकों को सरकारी जुल्म का सामना करना पड़ा था। नागरिक अधिकारों को निलंबित करके लोगो को जेलों में ठूंस दिया गया। Kairana News

    उन्होंने इसे आजाद हिंदुस्तान के इतिहास में दर्ज सबसे वीभत्स घटनाओं में से एक बताया। इस दौरान लोकतंत्र सेनानी शौकत, इकबाल, अनवार, महबूब, हबीब, गौरीशंकर, इदरीश, जिन्दी, मुनीरा, जमीला, नाजमा को पुष्प मालाएं पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रजिस्ट्रार-कानूनगो देवानंद ने किया। इस अवसर पर एसडीएम निधि भारद्वाज, तहसीलदार अर्जुन चौहान, राजस्व निरीक्षक कैराना अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कहे गए मांगता शब्द की कड़ी निंदा