हमसे जुड़े

Follow us

35.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा भाजपा प्रदेश ...

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कहे गए मांगता शब्द की कड़ी निंदा

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कहे गए मांगता शब्द की कड़ी निंदा

    खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: खरखौदा संघर्ष कमेटी ने मास्टर महेंद्र सिंह दहिया रोहणा की अध्यक्षता मे एक दिन का सांकेतिक धरणा दिया गया। धरना देने का मुख्य उद्देश्य खरखौदा क्षेत्र व आसपास के गांवों को सोनीपत जिले में ही रखा जाए क्यों कि हमारी जनसुविधाएं और जनभावना सोनीपत जिले में ठीक है। मास्टर महेंद्र ने बताया कि क्षेत्र के सभी गांव में पंचायत स्तर पर ग्रामसभा करके खरखौदा व आसपास के गांव को सोनीपत में ही रहने का समर्थन मिल रहा है। Kharkhoda News

    1 दिन के सांकेतिक धरना स्थल पर उपस्थित लोगों ने हाथ उठाकर सर्वसम्मति से मोहन लाल बडौली दोबारा भाजपा के कार्यक्रम में खरखौदा वासीयो को मंगता कहने पर कडा विरोध किया। उन्होंने कहा कि शहर वासी कोई सरकार से भीख नहीं मांग रहे वह अपना हक मांग रहे हैं। सभी वक्ताओं ने खरखौदा क्षेत्र को गुपचुप तरीके से नए गोहाना जिले में शामिल किए जाने का घोर विरोध किया। धरने को बार एसोसिएशन प्रधान एडवोकेट आशुतोष सरोहा ने समर्थन किया और धरने को अनेकों वक्ताओं ने संबोधित किया। Kharkhoda News

    इस अवसर पर शेर सिंह दहिया पीपली, कृष्ण सिसाना, दिलबाग धानक रोहणा, मास्टर राजेंद्र सिंह खांडा, सुमेर गोपालपुर, डॉ इंद्रजीत सोहटी, रामकंवार कुण्डल, सुरेश जटौला, सुमित कवाली, बिजेंद्र तुर्कपुर, जय सिंह थाना कलां, यशु मंडोरा, नितिन थाना खुर्द, पृथी सिंह झरोठ, राजेश बरोना, दीपक मटिंडु आदि मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें:– गुजरात और पंजाब उपचुनावों में आप की जीत पर कैथल में बंटे लड्डू बांटे