हमसे जुड़े

Follow us

29.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 3, 2026
More
    Home देश सुहावने मौसम ...

    सुहावने मौसम के बाद चचिया नगरी में बजा राम नाम का डंका

    चचिया नगरी (एम के शायना)। हिमाचल प्रदेश की साध संगत ने चचिया नगरी स्थित सचखंड धाम में शनिवार को नाम चर्चा का आयोजन किया। नामचर्चा का शुभारंभ ब्लॉक भंगीदास ने पवित्र नारा लगाकर किया। नामचर्चा में हिमाचल से सैकड़ों की संख्या में साध-संगत पहुंची। इस मौके पर कविराज भाइयों अपनी मधूर वाणी से सुंदर भजन शब्द बोलकर साध-संगत को निहाल किया।नामचर्चा में बंदे से रब्ब ग्रंथ में से पवित्र वचन भी पढ़कर सुनाएं गए।

    ब्लॉक जिम्मेदारों ने डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए गए मानवता भलाई के 139 कार्यों के बारे में जानकारी दी। नामचर्चा के दौरान हिमाचल की सड़कों पर साध-संगत के वाहनों की दूर-दूर तक कतारें लगी देखी गई। गौरतलब है कि कल कांगड़ा में हिमाचल की साध संगत बड़ी धूमधाम से नामचर्चा करने जा रही है। जिसके लिए साध संगत में बड़ा उत्साह देखा जा रहा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here