हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Tuesday, April 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान चरणजीत गुप्ता...

    चरणजीत गुप्ता एसोसिएशन अध्यक्ष मनोनीत

    Hanumangarh News
    चरणजीत गुप्ता एसोसिएशन अध्यक्ष मनोनीत

    न्यू क्लॉथ मर्चेंट्स एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न | Hanumangarh News

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। जंक्शन की न्यू क्लॉथ मर्चेंट्स एसोसिएशन (New Cloth Merchants Association) की बैठक सोमवार देर शाम को ललित जौहरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कार्यकारिणी का गठन करते हुए चरणजीत गुप्ता को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया। शेष कार्यकारिणी के विस्तार का जिम्मा भी चरणजीत गुप्ता को सौंपा गया। बैठक में शीघ्र ही कार्यकारिणी का विस्तार कर संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान चलाए जाने का भी निर्णय लिया गया। Hanumangarh News

    नवनियुक्त अध्यक्ष चरणजीत गुप्ता ने कहा कि एकजुट होकर कपड़ा व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा। सामाजिक कार्यों में भी भागीदारी निभाई जाएगी। बैठक में गौरव तंवर, मनोज, अरविंद, पुनीत गुप्ता, बिल्लू व्यास, संजीव, पुलकित, राजेश मोहता, अब्दुल रशीद, महेंद्र अरोड़ा, विशाल अरोड़ा, शुभम, प्रवीण गोयल, गोरा मित्तल, बंटी जौहरी, राजू जैन, महेश, विनीता बिश्नोई, जयंत जौहरी, दीपू जौहरी, रजिया खान, उज्जवल मित्तल सहित शहर के अनेक कपड़ा व्यापारी मौजूद रहे। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– तलवारों से लैस होकर हमला, युवक घायल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here