हमसे जुड़े

Follow us

24 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा गुरूग्राम के ...

    गुरूग्राम के दो गांवों में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को मुख्यमंत्री की मंजूरी

    Manohar Lal Khattar

    चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरूग्राम जिले के दो गांवों में दो सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट(एसटीपी) स्थापित करने को मंजूरी प्रदान की है। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुये बताया कि एक एसटीपी धनकोट गांव में 7.85 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से तथा और दूसरा बजघेड़ा गांव में बनाया जाएगा। धनकोट गांव में दो एमएलडी क्षमता के एसटीपी के निर्माण गुरूग्राम महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा तथा यह काम 31 दिसम्बर 2020 तक पूरा हो जाएगा। जबकि बजघेड़ा में बनाए जाने वाले एसटीपी के निर्माण का खर्च सम्बंधित ग्राम पंचायत वहन करेगी।

    Sewage Treatment Plant

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।