हमसे जुड़े

Follow us

19.9 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान सीएम गहलोत 15...

    सीएम गहलोत 1514 राजस्व गांवों को सड़कों से जोड़ेंगे

    Jaipur News

    2422 करोड़ की आएगी लागत

    जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से 1514 राजस्व गांवों को सड़कों से जोड़ेंगे जिन पर 2422 करोड़ की लागत आने का अनुमान है। कार्यक्रम में सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजनलाल जाटव तथा अन्य अतिथिगण उपस्थित रहेंगे। सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया ने बताया कि यह राज्यस्तरीय कार्यक्रम दोपहर 12 बजे वर्चुअली आयोजित किया जाएगा, जिसमें संबंधित ग्राम पंचायत स्तर तक के कार्यालय ऑनलाइन जुड़ेंगे। Jaipur News

    गालरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री की प्रदेश के गांव- ढाणियों तक विकास की राह को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य के गांवों को नवीन सड़कों से जोड़ने की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में वर्ष 2011 की जनगणनानुसार सामान्य क्षेत्रों में 350 व अधिक आबादी तथा जनजातीय एवं मरुस्थलीय क्षेत्रों में 250 से अधिक आबादी के 778 राजस्व गांवों को 1192 करोड़ की लागत से एवं जनगणना वर्ष 2011 के पश्चात घोषित सामान्य क्षेत्रों में 500 व अधिक आबादी तथा जनजातीय एवं मरुस्थलीय क्षेत्रों में 250 से अधिक आबादी के 736 राजस्व गांवों को 1230 करोड़ की लागत से सड़कों से जोड़ने के कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा। Jaipur News

    प्रमुख शासन सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि इन गांवों को नवीन डामर सड़कों से जोड़ा जाएगा जिससे इन गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन आदि सुविधाएं मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी फसलों को मंडियों तक पहुंचाना आसान हो पाएगा, उनकी परिवहन लागत कम होगी जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी। गालरिया ने कहा कि विभाग द्वारा इन कार्यों को गुणवत्ता मानकों के अनुसार पूरा किया जाएगा जिससे गांवों से शहरों की दूरी कम होगी और गांवों में उद्योगों का विकास होगा व नए रोजगार सृजित होंगे।

    राज्य के ग्रामीण, जनजातीय एवं मरुस्थलीय क्षेत्रों में विकास के उद्देश्य से बांसवाड़ा में 35, बाड़मेर में 827, जैसलमेर में 74, जोधपुर में 250, जयपुर में 5, उदयपुर में 100, टोंक में 21, डूंगरपुर में 21 आदि कुल 1514 राजस्व गांवों को नवीन सड़कों से जोड़ने के कार्यों का शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किया जायेगा।

    यह भी पढ़ें:– JP Nadda : प्रदेश में बनायेंगे पूर्ण बहुमत की सरकार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here