हमसे जुड़े

Follow us

27.1 C
Chandigarh
Friday, February 20, 2026
More

    Haryana News: कैथल पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अनिल विज को लेकर कही ये बात

    Haryana News
    Haryana News: कैथल पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अनिल विज को लेकर कही ये बात

    Haryana News: ढांड/कैथल सच कहूं /कुलदीप नैन । :रोहतक से चंडीगढ़ वापिस जाते समय हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अचानक ढांड में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर के निवास पर पहुंचे। जहां पर जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने सैकड़ों भाजपा कार्यकत्र्ताओं व पदाधिकारियों सहित मुख्यमंत्री सैनी का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर के निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा में कार्यकत्र्ता ही सबसे बड़ी पूंजी है, लेकिन विपक्ष के पास ना कार्यकत्र्ता है और ना ही उनके पास नेता है। विपक्ष ने घमंडिया गठबंधन किया है और एक-दूसरे को गाली भी देते हैं, बाद में गले भी लगाते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहले कांग्रेस को गाली देते थे और अब उसे गले भी लगा रहे हैं। ये दोहरे चरित्र के लोग हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आने वाले लोकसभा में हरियाणा की 10 की 10 सीटोंं पर कमल खिलेगा और नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

    Solar Eclipse: सूर्य ग्रहण का डर, कई राज्यों के शहराें में स्कूल बंद, देखे यहां…

    बिना खर्ची पर्ची मिल रही युवाओ को नौकरी | Haryana News

    नायब सैनी ने कांग्रेस नेताओं को जवाब देते हुए कहा कि वे हरियाणा में सरकार बनाने के सपने लेने छोड़ दें, क्योंकि उन्होंने यह सपना वर्ष 2014, 2019 में भी देखा था, लेकिन कांग्रेस नेता सपनों से बाहर आकर देखेंगे तो उन्हें हरियाणा में विकास दिखेगा। आज युवाओं को बिना पर्ची व बिना खर्ची के नौकरी मिल रही है, उस परिवार में कैसी खुशी मिलती है, एक बार विपक्ष को जाकर देखना चाहिए। इस मौके पर भाजपा नेता पूर्व विधायक दिनेश कौशिक, सुभाष हजवाना, सुरेश गर्ग नौच, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, ईशम सिंह साकरा, प्रदीप भारद्वाज ढांड, सुरेश संधु, नरेश सहारण, कर्मबीर कौल, प्यारा सरपंच सहित सैंकड़ों कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

    अनिल विज का आशीर्वाद पहले भी था और अब भी है : मुख्यमंत्री सैनी

    मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अनिल विज की नाराजगी पर पूछे गए सवाल पर कहा कि अनिल विज हमसे नाराज नहीं हैं। वे हमारे वरिष्ठï नेता हैं व मेरे आदरर्णीय हैं और उनसे मैं जल्द ही मिलूंगा। उनका आशीर्वाद पहले भी था और अब भी है। उनके घर जाकर मैं जल्द ही चाय भी लूंगा, जब भी समय मिलेगा। उनका हम समय-समय पर मार्गदर्शन लेते रहेंगे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here