हमसे जुड़े

Follow us

20.6 C
Chandigarh
Saturday, February 14, 2026
More

    Cleaning Ear Tips: कान में जमा खोंट को साफ करने के लिए अजमाएं ये 3 घरेलू उपाय

    Cleaning Ear Tips
    Cleaning Ear Tips: कान में जमा खोंट को साफ करने के लिए अजमाएं ये घरेलू उपाय

    Cleaning Ear Tips: हमारे शरीर में कई नाजुक अंग होते है, जिनमें से कान भी एक नाजुक अंग है, इसलिए इसके साथ हमें कुछ भी ऐसा नहीं करना चाहिए, जिससे इसको नुकसान पहुंचे। वहीं इसके साथ ही कुछ ऐसा न करें कि आपको किसी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़े, बता दें कि कान में गंदगी और खोट जमा हो जाना एक नॉर्मल बात है, इसे साफ करने के लिए अक्सर लोग ईयर बड्स, माचिस की तीली या किसी नुकीली चीज का इस्तेमाल करते है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सभी आपके कानों को नुकसान पहुंचा सकते है। इसलिए आपको अपने कान साफ करते समय बहुत सावधानी बरतनी चाहिए।

    Coffee Side Effects: क्या आप भी है कॉफी के शौकिन? तो हो जाएं सावधान, करना पड़ सकता है इन दिक्कतों का सामना

    दरअसल अगर आपके कान में खोंट जमा हो गई है और वो बहुत ही ठोस हो गई है, तो इसे खुद से निकालने की बजाय आप कान संबंधि डॉक्टर के पास जाएं। आपको बता दें कि वैसे तो ईयर वैक्स कानों को बाहर से आने वाली गंदगी से बचाने में मदद करता है, लेकिन जब ये ज्यादा मात्रा में जमा हो जाता है, तो इससे साफ सुनाई देने में भी दिक्कत होने लगती है। इसलिए इनकी सफाई पर ध्यान रखना चाहिए, और घरेलू नुस्खों को भी ध्यान में रखकर सफाई करनी चाहिए, तो आइए जानते है कि कान को साफ करने के लिए कौन से घरेलू उपाय अपनाने चाहिए।

    कान की गंदगी को साफ करने के घरेलू उपाय | Cleaning Ear Tips

    • कान की खोंट को साफ करने के लिए आप तेल का इस्तेमाल कर सकते है, इसके लिए आप कान में बादाम या सरसों तेल की एक या दो बूंदे डालकर अपने सिर को उसी डायरेक्शन में रखें और 5 मिनट तक ऐसे ही रहें, इसके बाद खोंट नरम हो जाएगी और कान से आराम से निकल जाएंगी।
    • इसके अलावा आप कान की गंदगी को साफ करने के लिए गरम पानी का इस्तेमाल भी कर सकते है, इसके लिए एक कप में गरम पानी लें, और इस पानी को सावधानी से अपने कान में डालें और फिर निकाल दें। इससे खोंट मुलायम हो जाएगी और आराम से निकल सकती हैं।
    • वहीं कई लोग कानों में जमा गंदगी को साफ करने के लिए हाइड्रोजन परॉक्साइड का इस्तेमाल भी करते है, लेकिन इसके इस्तेमाल से पहले आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लें लेनी चाहिए, इसके बाद ही इसका इस्तेमाल करें।

    अस्वीकरण: लेख में दी गई जानकारी आपकी सामान्य जानकारी के लिए प्रदान की गई हैं, यह किसी इलाज का विकल्प नहीं हो सकती। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने डाक्टर से संपर्क कर सकते हैं या किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here