हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home चंडीगढ़ Punjab: 281 य...

    Punjab: 281 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

    Chandigarh News
    Chandigarh News: युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपने उपरांत संबोधित करते मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान।

    पंजाब में सरकारी नौकरियां देने का काम जारी, 54,422 युवाओं को मिली नौकरियां: मान

    कहा, राज्य के विकास को बढ़ावा देने के लिए फंड की कोई कमी नहीं

    चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Bhagwant Mann: पंजाब राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान करने की अपनी पहलकदमी जारी रखते अब तक कुल 54,422 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपने की प्रक्रिया को मुकम्मल किया। सीएम भगवंत मान ने कहा कि वह शनिवार को यहां 281 नए चुने गए युवाओं को नौकरी पत्र बांटने के लिए आए हैं, जोकि निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से नौकरियां प्रदान करने के लिए राज्य सरकार की वचनबद्धता का प्रमाण है। नियुक्ति पत्र सौंपने उपरांत इक्ट्ठ को संबोधित करते सीएम मान ने कहा कि पूर्व सरकारों की भ्रष्ट नीतियों ने युवाओं का भविष्य खतरे में डाल दिया था। Chandigarh News

    उन्होंने कहा कि बहुत से युवाओं को नौकरियां देरी से मिली क्योंकि पूर्व सरकारों ने रोजगार देने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई, जिससे पंजाबियों के साथ विश्वासघात हुआ। मान ने कहा कि इसके उलट मौजूदा राज्य सरकार ने एक अप्रैल, 2022 से विभिन्न विभागोंं में 54,141 उम्मीदवारों की भर्ती की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा बैच के साथ यह आंकड़ा अब 54,422 तक पहुंच गया है। Chandigarh News

    वर्ष के सबसे लम्बे दिन के तौर पर आज के दिन की महत्तता व नव-नियुक्त उम्मीदवारों के लिए इसे एक एतिहासिक दिन बताते मान ने कहा कि उम्मीदवारों ने यह नौकरियां अपनी कड़ी मेहनत से हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि यह उम्मीदवारोंं के लिए नौकरी का आखिरी मौका नहीं है क्योंकि सरकार और बहुत सी सरकारी नौकरियों की पेशकश करने की तैयारी कर रही है।

    सीएम ने उम्मीदवारों को जमीन से जुड़े रहने व कड़ी मेहनत में विश्वास रखने की अपील करते कहा कि यही सफलता की असली कुंजी है। वहीं युवा सशक्तिकरण के लिए बड़े प्रयास के तौर पर सीएम मान ने पंजाब भर में यूपीएससी कोचिंग सैंटरों की स्थापना करने का ऐलान किया। Chandigarh News

    योग्यता के आधार पर की गई सभी भर्तियां: सीएम भगवंत मान

    सीएम ने दोहराया कि सभी भर्तियां पूरी तरह योग्यता के आधार पर की गई हैं। जिसमें उम्मीदवारों ने मुकाबले की परीक्षाएं पास की हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का मुख्य एजेंडा युवाओं को शासन में शामिल कर उनको सशक्त बनाना है, इस तरह वह राज्य व देश के सामाजिक व आर्थिक विकास में विशेष योगदान देने के योग्य होंगे। सीएम ने उम्मीद जताई कि नव-नियुक्त उम्मीदवार अपने पदों का इस्तेमाल गरीबों की मदद करने व सार्वजनिक भलाई में योगदान देने के लिए करेंगे।

    मान ने कहा कि जिस तरह हवाई अड्डे का रनवे जहाज की उड़ान भरने में सहायक होता है, इसी तरह राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के योग्य बनाने में कोई कसर बाकी न छोड़कर उनकी इच्छाआें को पूरा करने के लिए हर संभव मदद कर रही है। उन्होंने युवाओं को अपनी खास पहचान बनाने व समाज में अपनी छाप छोड़ने के लिए प्रयास करने के लिए उत्साहित किया। Chandigarh News

    यह भी पढ़ें:– Bribe: 8 हजार रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार