हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान मुख्यमंत्री न...

    मुख्यमंत्री ने अपनी मां के साथ वृक्षारोपण कर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का किया शुभारंभ

    CM Bhajan Lal Sharma
    मुख्यमंत्री ने अपनी मां के साथ वृक्षारोपण कर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का किया शुभारंभ

    जयपुर (सच कहूं न्यूज)। राज्य में रविवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ (Ek Ped Maa ke Naam) अभियान का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री आवास पर अपनी मां गोमती देवी के साथ बेल का पौधा लगाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पेड़ हमारे परम मित्र हैं और हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है। वे हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, मिट्टी के कटाव को रोकते हैं और पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के साथ ही पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखते हैं। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में वृक्षारोपण करें तथा पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा रखने में अपना योगदान दें। CM Bhajan Lal Sharma

    उल्लेखनीय है कि गत 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया था। उन्होंने नई दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में पीपल का पेड़ लगाते हुए देशवासियों से आग्रह किया था कि वे सभी अपनी माताजी के नाम पर कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं। CM Bhajan Lal Sharma

    Jodhpur Violence Case : जोधपुर हिंसा में संलिप्त 51 लोग गिरफ्तार, धारा 144 लागू

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here