हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home देश Haryana: हरिय...

    Haryana: हरियाणा के इन 10 जिलों में जमीनों के रेट छूएंगे आसमान, सीएम ने किया ये ऐलान

    Haryana
    Haryana: हरियाणा के इन 10 जिलों में जमीनों के रेट छूएंगे आसमान, सीएम ने किया ये ऐलान

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निमार्णाधीन मारुति सुजुकी प्लांट खरखौदा का किया दौरा

    • उद्यमियों के लिए ऑनलाइन आवेदन पर 15 दिन के अंदर सभी प्रकार की एनओसी जारी करेंगे | Haryana

    खरखौदा (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने कहा कि उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार प्रदेश में आईएमटी खरखोदा की तरह 10 जिलों में आईएमटी स्थापित करेंगे। इससे मेक इन इंडिया के साथ मेक इन हरियाणा का भी सपना साकार होगा और प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। मुख्यमंत्री शुक्रवार को खरखौदा में निमार्णाधीन मारुति प्लांट के प्रगति कार्य की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। Haryana

    नायब सिंह सैनी ने कहा कि विकसित भारत की नींव मजबूत करने के लिए राज्य सरकार हर कदम पर उद्यमियों के साथ हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया और विकसित भारत के संकल्प को आईएमटी खरखोदा जैसे प्रोजेक्ट सिद्धि तक लेकर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार उद्यमियों को आॅनलाइन आवेदन करने पर सभी प्रकार की एनओसी सिंगल विंडो के माध्यम से 15 दिन के अंदर जारी करेगी। इसमें अगर कुछ अड़चन आती भी है तो उन अड़चनों को दूर करते हुए प्रदेश सरकार 30 दिन में एनओसी जारी कर देगी। Haryana

    उन्होंने कहा कि हरियाणा के लिए गर्व की बात है कि दुनिया का सबसे बड़ा कार उत्पादन प्लांट खरखोदा आईएमटी में स्थापित होने जा रहा है, जो पूरा होने पर साल में दस लाख कारों का उत्पादन करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को हिसार में महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से फ्लाइट सेवाओं का शुभारंभ करने, यमुनानगर में 800 मेगावाट सुपर क्रिटिकल पावर प्लांट का शिलान्यास करने आ रहे हैं प्रधानमंत्री के आगमन से प्रदेश के विकास की गति और तेज होगी।

    मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के एमडी एवं सीईओ हिषाशी टोकेयूची ने खरखौदा में निमार्णाधीन मारुति प्लांट में पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत किया। उन्होंने हरियाणा सरकार की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमें तत्परता के साथ सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं, जिसकी बदौलत मारुति सुजुकी आईएमटी खरखोदा में दुनिया का सबसे बड़ा कार उत्पादन प्लांट रिकॉर्ड समय में स्थापित करने जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आईएमटी में स्थापित हो रही मिंडा ग्रुप की कंपनी का भी दौरा किया। Haryana

    इस अवसर पर उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह, सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल कौशिक, विधायक पवन खरखोदा, विधायक कृष्णा गहलावत, निखिल मदान, मेयर राजीव जैन सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें:– Haryana Police: हरियाणा पुलिस अब इस नए सिस्सटम से अपराधियों पर कसेगी नकेल, जानिए…