हमसे जुड़े

Follow us

12.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More

    Chhath Puja: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने छठ महापर्व पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर की पूजा

    Lucknow News
    Lucknow News: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने छठ महापर्व पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर की पूजा

    पर्व और त्योहार हमारी सामाजिक एकता, आध्यात्मिक उन्नयन और भारत की प्राचीन विरासत के प्रतीक हैं:सीएम योगी

    • सीएम योगी भोजपुरी में बोले,“छठ मईया के कृपा सबके उपर बनल रहे। सभन लोगन के परिवार में सुख, समृद्धि और खुशहाली रहे। एकरे खातिर हम छठी माई से आशीर्वाद मांग तान
    • छठ महापर्व में बहनों का योगदान सबसे कठिन और तपस्या पूर्ण होता है:योगी
    • भोजपुरी सनेश स्मारिका का विमोचन, गोमती नदी की स्वच्छता पर दिया विशेष जोर

    लखनऊ (सच कहूँ न्यूज़)। CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ महापर्व के तृतीय दिन लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर इस पावन पर्व की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भोजपुरिया सनेश स्मारिका का विमोचन भी किया और सभी को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी।मुख्यमंत्री ने अपने भोजपुरिया सम्बोधन में कहा, “छठ मईया के कृपा सबके उपर बनल रहे। सभन लोगन के परिवार में सुख, समृद्धि और खुशहाली रहे। एकरे खातिर हम छठी माई से आशीर्वाद मांग तानी।” उन्होंने कहा कि पर्व और त्योहार हमारी सामाजिक एकता, आध्यात्मिक उन्नयन और भारत की प्राचीन विरासत के प्रतीक हैं।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि छठ महापर्व में बहनों का योगदान सबसे कठिन और तपस्या पूर्ण होता है। लगातार 24 से 36 घंटे कठिन साधना करते हुए वे न केवल अपने परिवार की, बल्कि लोक मंगल की भी कामना करती हैं। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लाखों श्रद्धालु इस पर्व में शामिल होते हैं। छठ महापर्व के आयोजन में स्वच्छता और जल संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे ‘स्वच्छ भारत अभियान’ से जुड़कर गोमती नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने का प्रयास जारी है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष नदी में जल की मात्रा पर्याप्त और शुद्ध है। उनका प्रयास है कि आने वाले एक से डेढ़ वर्षों में लखनऊ का कोई भी सीवर या ड्रेनेज गोमती नदी में न गिर सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूजा स्थलों और नदी तटों की स्वच्छता हर नागरिक का कर्तव्य है। Lucknow News

    सिंगल यूज़ प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट न फेंकें, जल स्रोतों को बाधित न करें और ग्राम पंचायतों तथा नगर निकाय द्वारा तय किए गए कूड़ा स्थल का ही प्रयोग करें। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि गोमती नदी और अन्य जल स्रोतों की स्वच्छता सुनिश्चित करने में योगदान दें। मुख्यमंत्री ने छठ महापर्व से जुड़ी सामाजिक और राष्ट्रीय एकता पर भी जोर देते हुए कहा कि यह पर्व केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि आत्मशुद्धि और लोक कल्याण का मार्ग प्रशस्त करने वाला कठिन यज्ञ है। विदेशों में बसे भोजपुरी समाज के लोग भी इस पर्व में जुड़कर सामाजिक और राष्ट्रीय एकता का संदेश दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें:– डिपोर्ट ने दिए गहरे जख्म: सकुशल घर लौटने की ख़ुशी मनाये या कर्ज में डूबने का मातम