हमसे जुड़े

Follow us

19.4 C
Chandigarh
Tuesday, March 3, 2026
More

    UP Ujjwala Yojana: रंग में भंग डालने वालों को सीएम योगी की सख्त चेतावनी

    UP Ujjwala Yojana

    Uttar Pradesh Ujjwala Yojana: लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लोकभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत रसोई गैस रिफिल सब्सिडी (UP Gas Cylinder Subsidy) का वितरण किया। उन्होंने कहा कि दीपावली से पूर्व यह प्रदेश के गरीब परिवारों के लिए “सरकार की दीपदान” पहल है, जिससे उनके घरों में भी उजाला और उत्सव का आनंद पहुंचेगा। UP Ujjwala Yojana

    मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि त्योहारों का वास्तविक संदेश समाज में एकता और सहभागिता का है। प्रदेश सरकार (UP Government) ने वर्ष 2021 में यह निर्णय लिया था कि होली और दीपावली के अवसर पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दो बार निःशुल्क सिलेंडर दिए जाएंगे। इसी क्रम में इस बार लगभग 1.86 करोड़ गरीब परिवारों को सब्सिडी का लाभ दिया जा रहा है।

    “अब उत्तर प्रदेश में दंगाइयों की कोई जगह नहीं है”

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीते आठ वर्षों में सभी धार्मिक पर्व—दीपावली, ईद, होली, क्रिसमस, गुरुपर्व, रामनवमी और जन्माष्टमी—शांति, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि “अब उत्तर प्रदेश में दंगाइयों की कोई जगह नहीं है। जो त्योहारों के माहौल को बिगाड़ेगा, वह सीधे जेल जाएगा।” UP Ujjwala Yojana

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार गरीबों, दलितों और वंचितों तक बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ पहुंचा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि 2014 के बाद से अब तक देश में 11 करोड़ से अधिक परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन मिले हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश के लगभग 1.86 करोड़ परिवार शामिल हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्ज्वला योजना ने नारी सम्मान को नया आयाम दिया है। पहले महिलाएं लकड़ी या कोयले से खाना पकाती थीं, जिससे स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता था। अब स्वच्छ ईंधन से रसोई में सुविधा, स्वास्थ्य और आत्मसम्मान तीनों का विस्तार हुआ है।

    आज डबल इंजन की सरकार सबका साथ, सबका विकास पर काम कर रही

    विपक्ष पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में केवल “परिवारवाद” की राजनीति चलती थी। सत्ता कुछ घरानों तक सीमित थी और गरीबों की योजनाएं लूट का माध्यम बन चुकी थीं। आज डबल इंजन की सरकार सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रही है। UP Ujjwala Yojana

    सीएम योगी ने सख्त चेतावनी दी कि “जो कोई भी महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करेगा, वह कानून नहीं बल्कि यमराज का सामना करेगा।” उन्होंने कहा कि यह सरकार बेटियों, व्यापारियों और हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने दीपावली पर ‘स्वदेशी अपनाओ’ का संदेश देते हुए कहा कि लोग त्यौहार पर जो भी वस्तु खरीदें, वह भारतीय कारीगरों और हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित हो। उन्होंने कहा, “जब हम स्थानीय उत्पाद खरीदेंगे, तभी असली अर्थों में भारत की समृद्धि सुनिश्चित होगी और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा।” UP Ujjwala Yojana