हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कोचिंग सेंटर ...

    कोचिंग सेंटर संचालक की गोली मारकर हत्या

    Coaching center operator sachkahoon

    ऐलनाबाद (सच कहूँ न्यूज)। ऐलनाबाद में कोचिंग सेंटर संचालक की बीती रात घर जाते समय बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी। मृतक के शव को पुलिस ने सरसा के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान करीवाला निवासी पंजाब सिंह के रूप में हुई है।

    मृतक पंजाब सिंह के दोस्त और पडोसी जगतार सिंह ने बताया कि मृतक का ऐलनाबाद में कोचिंग सेंटर था, जिसे वह सोमवार देर शाम आठ बजे बंद करके अपने घर करीवाला जा रहा था। रास्ते में दया सिंह थेहड़ के समीप उस पर गोलियों से हमला किया गया। सिर और छाती में गोलियां लगने से पंजाब सिंह की मौत हो गई। जगतार ने बताया कि पंजाब का अपने ससुराल वालों के साथ विवाद चल रहा था, लेकिन इसके अलावा उसकी किसी से भी कोई अदावत नहीं थी। वहीं जांच अधिकारी राधेश्याम ने कहा कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर सरसा के नागरिक अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। सिर और छाती में गोलिया लगने से मौत हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक के पिता के बयान के आधार पर कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here