हमसे जुड़े

Follow us

16.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home देश पंजाब-हरियाणा...

    पंजाब-हरियाणा में शीत लहर

    Cold

    घने कोहरे ने बढ़ाई आफत

    • सड़कों पर रेंग-रेंग के चले वाहन

    चंडीगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। पंजाब और हरियाण में वीरवार को भी भयंकर शीत लहर का कहर जारी रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो दोनों राज्यों में सबसे ठंडा स्थान रहा। वहीं, अंबाला, हिसार और करनाल में तापमान सामान्य से कम से कम तीन डिग्री कम क्रमश: 3.1, 3.7 और चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तामपान क्रमश: 3.8, 4.3 और 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान, सामान्य से एक डिग्री कम 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.5, 4.8 और 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पठानकोट, आदमपुर, हलवारा, बठिंडा, फरीदकोट, गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.5, 2.1, 4.2, 3.6, पांच और आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर सुबह घना कोहरा भी छाया रहा।