हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी भू-माफिया पर ...

    भू-माफिया पर अवैध प्लाटिंग का लगाया आरोप

    कैराना। (सच कहूँ न्यूज) कांधला निवासी कुछ लोगो ने एक व्यक्ति पर दबंगता के बल पर कृषि भूमि पर अवैध रूप से प्लाटिंग किये जाने का आरोप लगाते हुए डीएम को शिकायती-पत्र दिया है।

    शनिवार को कस्बा कांधला के मोहल्ला मिर्दगान निवासी आजाद, वाहिद, फारुख, फैय्याज, शाहनवाज, रियाज तहसील मुख्यालय पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। जहां पर उन्होंने डीएम जसजीत कौर को शिकायती-पत्र देकर बताया कि उनकी कृषि भूमि कांधला पूर्वी में स्थित है। आरोप है कि गांव कनियान निवासी एक व्यक्ति दबंगता के बल पर उपरोक्त कृषि भूमि पर अवैध रूप से प्लाटिंग कर रहा है। उसने भूमि पर नींव आदि खुदवाकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। शिकायतकर्ताओं ने कृषि भूमि पर अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग के कार्य पर रोक लगाने की मांग की है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here