हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    कांगो में संघर्ष, 5000 से अधिक लोग युगांडा भागे

    कंपाला (एजेंसी)। मध्य अफ्रीकी देश कांगो में ताजा संघर्ष के बाद 5,000 से अधिक शरणार्थी दक्षिण-पश्चिमी जिले किसोरो के रास्ते सीमा पार कर पड़ोसी देश युगांडा पहुंच गए हैं। किसोरो जिले के अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि पूर्वी कांगो में लड़ाई तेज होने के कारण शरणार्थियों की संख्या बढ़ने का अनुमान है। बयान में कहा गया है कि करीब पांच हजार शरणार्थी पहुंचे हैं और अन्य अब भी आ रहे हैं। लोगों ने सीमावर्ती शहर बुनागाना के एक प्राइमरी स्कूलों में डेरा डाल रखा है।

    बयान में कहा गया है कि शरणार्थियों के पास आश्रय, दवा या पानी नहीं है और स्वच्छता की स्थिति बहुत खराब है। अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश शरणार्थी बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं और विकलांग लोग हैं। युगांडा रेड क्रॉस सोसायटी ने पहले कहा था कि शरणार्थी बस्तियों में स्थानांतरित होने से पहले शरणार्थियों का पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। गौरतलब है कि युगांडा में रवांडा, बुरुंडी, कांगो, दक्षिण सूडान और सोमालिया के लगभग 15 लाख शरणार्थी हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।