हमसे जुड़े

Follow us

14.4 C
Chandigarh
Saturday, February 14, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान कांग्रेस ने स...

    कांग्रेस ने सरदारशहर उपचुनाव में अनिल शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा

    Congress sachkahoon

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में चुरु जिले में सरदारशहर विधानसभा सीट पर आगामी पांच दिसम्बर को होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने पूर्व मंत्री भंवर लाल शर्मा के पुत्र अनिल कुमार शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है। कांग्रेस आलाकमान ने आज उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रुप में अनिल कुमार शर्मा के नाम की घोषणा की। अनिल कुमार शर्मा सरदारशहर से विधायक रहे भंवरलाल शर्मा के पुत्र हैं और वह वर्ष 1995 में नगरपालिका के अध्यक्ष रह चुके हैं।

    कांग्रेस ने राज्य में इससे पहले हुए उपचुनाव में सहानुभूति लहर का फायदा मिलने के बाद सरदारशहर उपचुनाव में भी यहां रहे विधायक के बेटे को टिकट देकर सहानुभूति कार्ड खेला हैं। उल्लेखनीय है कि भंवरलाल शर्मा सरदारशहर से कई बार विधायक बने और वह मंत्री भी रहे। उनके निधन के बाद रिक्त हुई इस सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस ने सहानुभूति कार्ड खेलते हुए उनके पुत्र अनिल शर्मा को उपचुनाव में मौका दिया है। भाजपा ने उपचुनाव में पूर्व विधायक अशोक कुमार पिंचा को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here