हमसे जुड़े

Follow us

21.3 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी भाजपा की ताना...

    भाजपा की तानाशाही से मुक्ति के लिए इंडिया गठबंधन की जीत ज़रूरी- इमरान मसूद

    Saharanpur News
    Saharanpur News: भाजपा की तानाशाही से मुक्ति के लिए इंडिया गठबंधन की जीत ज़रूरी- इमरान मसूद

    सहारनपुर/रामपुर मनिहारान (सच कहूँ न्यूज़/तारिक़ सिद्दीक़ी)। Saharanpur News: इंडिया गठबंधन से कॉंग्रेस लोकसभा प्रत्याशी इमरान मसूद ने कहा कि राम पर केवल भाजपा का अधिकार नही है। राम देश के करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक है। भाजपा सरकार की तानाशाही से मुक्ति के लिए इंडिया गठबंधन की जीत ज़रूरी है। इमरान मसूद शनिवार को दिल्ली रोड़ पर कांग्रेस गठबंधन के चुनावी कार्यालय का उद्धघाटन करने पहुँचे थे। काजी अब्दुल बासित के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भारी भीड़ देख इमरान मसूद गदगद नज़र आए। Saharanpur News

    उन्होंने सफल कार्यक्रम के लिए आयोजकों की पीठ थपथपाई। मसूद ने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि भाजपा हिन्दू मुस्लिम व नफरत की बात करती है। राम पर केवल भाजपा का अधिकार नही है। राम देश के करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक है। राम का जो सम्मान सत्यम के दिल मे है। इमरान के दिल में भी वही सम्मान है। उन्होंने कहा कि देश सुरक्षित हाथों में नही है। देश की सीमाएं भी सुरक्षित नही रही। देश का 43 फीसद युवा बेरोजगार घूम रहा है। देश मे खुली तानाशाही चल रही है। जिसकी गवाही पर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को जेल में डाला गया है। उसके खाते से 59 करोड रुपए भाजपा के खाते में भेजे गए हैं। Saharanpur News

    पैसा भाजपा के खाते में जा रहा है और चोर केजरीवाल को बताया जा रहा है। यह अजब तमाशा भाजपा चल रही है। पहले विपक्षी नेताओं को कुचल जा रहा है बाद में जनता को कुचला जाएगा। अभी भी समय है मिलकर इस व्यवस्था को बदलना होगा। संविधान को बचाने की लड़ाई हम सबको मिलकर लड़नी होगी। उसके लिए गठबंधन को मजबूत करना होगा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मुज़फ्फर अली तोमर, काजी शायान मसूद, सत्य संयम भुर्यांन, काजी अब्दुल बासित, बिट्टू चौधरी, आबिद हसन आदि ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान काजी तबस्सुम, चौधरी तेज सिंह, संदीप चौधरी, राव जहांगीर, क़ाज़ी नदीम, आबिद हसन, जमील फोरमैन, हाजी अय्यूब, सभासद नदीम अहमद, बाबर सिद्दीक़ी, शहज़ाद सलमानी, इनाम उर्फ़ सादी, क़ाज़ी तारिक, अमिनेश सैनी, हाजी मंसूर क़ुरैशी, ख़लील अहमद आदि काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। Saharanpur News

    यह भी पढ़ें:– Daughter Rights: पिता की संपत्ति पर बेटियों का कितना अधिकार, जानें सुप्रीम कोर्ट का ये अहम फैसला

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here