हमसे जुड़े

Follow us

32 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी राज्यसभा में ...

    राज्यसभा में कांग्रेस सदस्यों का शोरगुल

    नई दिल्ली। कांग्रेस के सदस्यों ने बुधवार को राज्यसभा में एक अखबार में छपी खबर को लेकर शोरगुल किया। बाद में सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गयी। सुबह आवश्यक दस्तावेज सदन पटल पर रखे जाने के बाद विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि एक अखबार में छपी खबर को लेकर उन्होंने नोटिस दिया है। यह बहुत महत्वपूर्ण अखबार है।

    इस दौरान कांग्रेस के सदस्य अपनी सीट के निकट खड़े थे। सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि अखबार में छपी खबर को सदन में पढ़ा नहीं जा सकता है। खड़गे ने कहा कि वह अपना नोट पढ़ना चाहते हैं। सभापति ने कहा कि आज शीतकालीन सत्र समाप्त हो रहा है। यह सुखद नहीं रहा । सदन के कामकाज को लेकर निराशाजनक खबरें छपी है। सदन में जो कुछ भी हुआ है वह ठीक नहीं है। उन्होंने सदस्यों को क्रिसमस, नये वर्ष और पोंगल की शुभकामनाएं दी और इसके बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा की।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here