हमसे जुड़े

Follow us

11.8 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान कांग्रेस विधा...

    कांग्रेस विधायक भी अपनी सरकार की जनविरोधी कार्यशैली से है नाराज: पूनियां

    Satish Poonia

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर इकबाल पूरी तरह खत्म हो जाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी जनविरोधी कार्यशैली से कांग्रेस विधायक भी नाराज हैं और उन्हें अपनी सरकार के खिलाफ धरने पर बैठना पड़ रहा है। डा पूनियां ने आज यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि सत्ताधारी कांग्रेस सरकार के विधायकों द्वारा अपनी ही कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरने पर बैठने से स्पष्ट होता है कि प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार का इकबाल पूरी तरह खत्म हो चुका है और कांग्रेस के विधायक भी इस सरकार की जनविरोधी कार्यशैली से नाराज हैं।

    क्या है मामला

    उन्होंने कहा कि इस सरकार ने किसानों और युवाओं से वादाखिलाफी की है’उन्होंने कहा कि इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक हेमाराम चौधरी धरने पर बैठ चुके हैं। वरिष्ठ विधायक भरत सिंह कुंदनपुर भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कई बार पत्र भी लिख चुके हैं और वरिष्ठ विधायक दीपेंद्र सिंह शेखावत भी भ्रष्टाचार को लेकर मंथली की बात कह चुके हैं। अब प्रश्न यह है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत धरने पर कब बैठेंगे। उन्होंंने कहा कि कांग्रेस सरकार को सोचने और विचार करने की जरूरत है कि आखिर उनकी ही पार्टी के विधायक अपनी सरकार के खिलाफ बार-बार धरने पर क्यों बैठ रहे हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।